बोली लेविंस्की.. एक-एक बात बताऊंगी कि क्लिंटन ने मेरे साथ क्या-क्या किया?
लोगों ने कहा कि 1990 के दशक में तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने उन्हें अपने अवैध संबंधों के बारे में चुप रहने के लिए पैसे दिये थे जबकि यह सच्चाई नहीं है।
मोनिका ने क्लिंटन से कहा..मैं कपड़े उतारती हूं..तुम शुरू
मोनिका ने अपने रिश्तों के बारे में इस महीने के वैनिटी फेयर पत्रिका में लिखने का ऐलान किया है। मोनिका ने कहा है कि मैं अपनी कलम के जरिये सच और झूठ पर से पर्दा उठाउंगी क्योंकि मैं अपनी बदनामी का कलंक अब और नहीं ढो़ सकती हूं।
इससे पहले 2009 में भी साल 1990 में व्हाइट हाउस की इंटर्न रहीं लेविंस्की ने लेखक केन गोर्मले की इस पुस्तक 'द डेथ ऑफ अमेरिकन वर्चू' के जरिये यह दावा किया था कि क्लिंटन के सुसान मैकडॉगल नाम की एक अन्य महिला से भी विवाहोत्तर संबंध थे।
मालूम हो कि लेखक गोर्मले ड्यूक्यूसने विश्वविद्यालय में कानून के प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपनी पुस्तक में क्लिंटन के तीन साक्षात्कारों का समावेश किया था। पुस्तक में क्लिंटन ने इस बात का जिक्र किया था कि वे पूरे लेविंस्की प्रकरण के समय खुद को सताया हुआ महसूस कर रहे थे।
क्लिंटन ने कहा था कि उनके खिलाफ महाभियोग के समय सदन के प्रमुख रहे हेनरी हाइड 'कुछ ज्यादा ही दक्षिणपंथी' और 'बनावटी' थे। उन्होंने उस दौरान इस मामले की सुनवाई करने वाले न्यायाधीश को भी रिपब्लिकन पार्टी के प्रति झुकाव रखने वाला बताया था। उल्लेखनीय है कि क्लिंटन का ताल्लुक डेमोक्रेटिक पार्टी से था।
इस पुस्तक में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली लेविंस्की की ओर से किया गया वह उल्लेख है कि जिसमें उन्होंने इस मामले की सुनवाई के दौरान क्लिंटन के बयान का हवाला देते हुए उनको 'झूठा' ठहराया था।
लेविंस्की ने गोर्मले को लिखा था, "क्लिंटन के बयान देने के समय सच्चाई बताने के लिए कोई मौका नहीं था क्योंकि उनसे इस बारे में विवरण और कुछ चुनिंदा सवाल ही पूछे गए थे जिसका उन्होंने सच्चाई से जवाब नहीं दिया था।"
इससे पहले अगस्त 2013 में भी मोनिका-क्लिंटन का रिश्ता फिर से हेडलाइन बन गया था क्योंकि अचानक से मोनिका लेविंस्की और बिल क्लिंटन के बीच के सेक्सी टेप का आडियों मीडिया और लोगों के बीच में लीक हो गया। जिसमें मोनिका ने क्लिंटन से कहा कि ..मैं कपड़े उतारती हूं..तुम मेरे पास आओ.. तुम्हे मुझे देखकर अच्छा लगेगा।
फिलहाल एक बार फिर से दो दशक पुरानी चटपटी और पुरानी कहानी लोगों के बीच सुर्खियां बन गयी हैं देखते हैं कि इस बार मोनिका अपनी सफाई में क्या कहती हैं? इसमें कोई शक नहीं कि इस सेक्स स्कैंडल के बाद जितनी बदनामी बिल क्लिंटन की हुई उससे कहीं ज्यादा मोनिका की हुई उन्हें इस स्कैंडल के बाद कहीं पर भी काम नहीं मिला।
यहां आपको यह भी बता दें कि लेविंस्की (40) तब करीब बीस साल की थीं जब उनका नीले रंग का ड्रेस काफी बदनाम हुआ था तब वह राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ यौन संबंधों में संलिप्त थीं। संबंधों का खुलासा होने से परेशान लेविंस्की ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी।













Click it and Unblock the Notifications