'... वो पल जब अमेरिकी दूतावास के कर्मचारी हुए क्रेजी', बहुत कुछ कहती है एरिक गार्सेटी के साथ SRK की ये तस्वीर
लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स ग्रुप) का हिस्सा है, जिसका स्वामित्व बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान के पास है। ऐसे में यूएस के एनए नाइट राइडर्स के प्रशंसकों में एक्टर शाहरुख खान को लेकर काफी क्रेज है। अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बॉलीवुड स्टार व नाइट राइडर्स ग्रुप के मालिक एसआरके की तस्वीर शेयर करते हुए खास यादें ताजा की। गार्सेटी ने कहा कि जब वे एक्टर शाहरुख खान से उनके घर पर मिले और इसकी तस्वीरें अमेरिकन एम्बेसी तक पहुंचे तो ऑफिस के कर्मचारी खुशी के मारे पागल से हो रहे थे।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) एक पेशेवर फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है जो इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता शहर के नाइट राइडर्स ईडन गार्डन्स स्टेडियम का प्रतिनिधित्व करती है। फ्रेंचाइजी का स्वामित्व बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, एक्ट्रेस जूही चावला और उनके पति जय मेहता के पास है। फ्रेंचाइजी की कई ब्रांच विदेशों में है।
लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स अमेरिका में काफी फेमस है। ऐसे में फ्रेंचाइजी के मालिक शाहरुख खान का भी खासा क्रेज है।

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कुछ दिन पहले शाहरुख खान से मुलाकात की थी, जिसे याद करते हुए उन्होंने एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "मुझे लगता है कि जब मैं यहां अपने पहले कुछ हफ्तों में शाहरुख खान से मिलने गया था, और हमने क्रिकेट पर बात की थी...वह एक क्रिकेट मालिक के रूप में लॉस एंजिल्स टीम का हिस्सा हैं। उनके साथ कैप्चर की गई तस्वीरें जब मेरे कार्यालय के कर्मचारियों ने देखी तो खुशी और आश्चर्य के मारे हर कोई पागल सा होने लगा।"
गार्सेटी ने कहा, "भारत-अमेरिका संबंध लोगों द्वारा प्रेरित है। और मुझे उम्मीद है कि मैं अधिक भारतीय लोगों को अमेरिका ला सकता हूं क्योंकि मुझे लगता है किभारत और अमेरिका के बीच संबंधन बहुत मजबूत हैं। भारतीय वास्तव में अमेरिकियों को जानते हैं और अमेरिका में हर किसी का कोई न कोई चचेरा भाई या दोस्त होता है...।"












Click it and Unblock the Notifications