Modi-Xi meet: मोदी के लंच के लिए जिनपिंग ने तैयार करवाया तिरंगे के रंगों और मोर की फोटो वाला मेन्यू कार्ड
प्रधानमंत्री दो दिनों का चीन दौरा पूरा करके अब भारत वापस आ रहे हैं। गुरुवार देर रात पीएम मोदी सेंट्रल चाइना के शहर और हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान पहुंचे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मोदी को अनौपचारिक मुलाकात का इनवाइट दिया था। वुहान में जिनपिंग ने मोदी के सम्मान में लंच आयोजित किया था।
वुहान। प्रधानमंत्री दो दिनों का चीन दौरा पूरा करके अब भारत वापस आ रहे हैं। गुरुवार देर रात पीएम मोदी सेंट्रल चाइना के शहर और हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान पहुंचे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मोदी को अनौपचारिक मुलाकात का इनवाइट दिया था। वुहान में जिनपिंग ने मोदी के सम्मान में लंच आयोजित किया था। इसी लंच के मेन्यू कार्ड की फोटोग्राफ सामने आई है। शुक्रवार को जिनपिंग ने प्रोटोकॉल तोड़कर वुहान के गेस्ट हाउस में पीएम मोदी का स्वागत किया था। इसके बाद दोनों नेता हुबेई के प्रोविंशयल म्यूजियम पहुंचे थे। दोनों नेताओं के बीच दो दिन में छह मुलाकातें हुई हैं।शनिवार को पीएम मोदी ने दौरे के दूसरे दिन जिनपिंग के साथ ईस्ट लेक के किनार मॉर्निंग वॉक के साथ इस पर नौका विहार का मजा भी उठाया।

जिनपिंग का तिरंगे वाला मेन्यू कार्ड
पीएम मोदी के सम्मान में जिनपिंग की ओर से जो लंच आयोजित किया गया था, उसके मेन्यू कार्ड पर तिरंगे के रंग हैं। इसके अलावा इस पर भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर का चित्र भी है। कहा जा रहा है जिनपिंग के इस मेन्यू कार्ड से जुड़ी हर छोटी से छोटी डिटेल पर व्यक्तिगत तौर पर ध्यान दिया था। वहीं आधिकारिक सूत्रों की मानें तो लंच पर पीएम मोदी के लिए गुजराती शाकाहारी व्यंजनों का इंतजाम किया गया था। जिनपिंग के साथ अनौपचारिक मुलाकात के दौरान मोदी, जिनपिंग के लिए एक खास तोहफा भी लेकर गए थे।पीएम मोदी ने जिनपिंग को जो खास तोहफा दिया है वह 20वीं सदी के महान चीनी कलाकार से जुड़ा है। मोदी ने जिनपिंग को चीनी कलाकार जू बेहोंग की पेटिंग्स गिफ्ट की हैं जिन्होंने पश्चिम बंगाल स्थित विश्व भारतीय यूनिवर्सिटी में बतौर शिक्षक अपनी सेवाएं दी थीं।
मोदी का खास गिफ्ट
जू को चीनी स्याही से घोड़े और पक्षियों की कलाकारी के लिए जाना जाता था। वह चीन के पहले ऐसे कलाकार थे जिनके भावों ने 20वीं सदी में मॉर्डन चीन की झलक दुनिया को दिखाई थी। उनकी जो पेंटिंग्स जिनपिंग को दी गईं हैं उसमें एस घोड़ा और चिड़िया घास पर हैं, यह पेंटिंग भी शामिल है। इसे जू ने उस समय बनाया था जब वह विश्व भारत में रुके थे। अधिकारियों की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। इन पेंटिग्स को खासतौर पर इंडियन काउंसिल फॉर कल्चर रिलेशंस यानी आईसीसीआर से ऑर्डर देकर मंगाया गया था। भारत में जब जू रुके थे तो उन्होंने रबींद्र नाथ टैगोर और महात्मा गांधी जैसे कई महान लोगों से मुलाकात की थी।









Click it and Unblock the Notifications