सियोल में बोले मोदी बहुत हुआ लुक ईस्ट अब एक्ट ईस्ट होगी नीति

सियोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की विदेश यात्रा की आखिरी चरण में दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को देखने के प्रति दुनियाभर के लोगों को नजरिया बदला है।[देखिये मोदी को किसने दिया तोहफे में घोड़ा]

मोदी के पीएम बनने की नहीं अधिकारियों के कार्यलय पहुंचने की खबरें थी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जितना नरेंद्र मोदी का है उतना हर एक भारतीय का है। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार आने के बाद चर्चा इस विषय की नहीं थी मोदी प्रधामंत्री बन गया बल्कि लोग खबरें यह पढ़ रहे थे कि सरकारी अधिकारी अब समय से कार्यालय आने लगे हैं।

मक्खन नहीं पत्थर पर लकीर खींचना आता है

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने मुश्किल से मुश्किल चुनौती का सामने करने की ठानी है। उन्होंने कहा कि मैं मक्खन पर लकीर नहीं खींचता मुझे पत्थर पर लकीर खींचने में मजा आता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय भारत अपने पड़ोसियों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि भूकंप का दर्द क्या होता है। नेपाल में आये भयावह भूकंप में वहां के लोगों के आंशू पोछने के लिए जिस तरह से भारत दौड़ा वह भारत की असली पहचान है।

मानवीय आधार पर भारत काम करने के लिए तत्पर

पीएम ने कहा कि हमने सार्क देशों को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि हम मानवता की खातिर हर वह कदम उठाने के लिए हमेशा तत्पर हैं जिससे आम जन का फायदा हो। श्रीलंका में पांच मछुआरों को हुई मौत की सजा के बाद हमने श्रीलंका से मानवता के आधार पर मधुआरों को रिहा किये जाने की बात कि जिसे श्रीलंका ने स्वीकार किया

लुक ईस्ट नहीं एक्ट ईस्ट

प्रधानमंत्री ने कहा अभी तक हमारी नीति लुक ईस्ट की थी लेकिन अब मेरी विदेश नीति का अहम हिस्सा है एक्ट ईस्ट। उन्होंने कहा कि बहुत ईस्ट की ओर देख लिये हैं अब काम करने का वक्त आ गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ईस्ट के देशों से संबंध को बेहतर करने के लिए भारत हर जरूरी कदम उठायेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा भारत इस समय दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाले देश के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत के बदलते स्वरूप की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर हम अपना काम करने लगे तो हिंदुस्तान को आगे जाने से कोई नहीं रोक सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+