मानवाधिकार को लेकर पूछे गए सवाल पर बोले मोदी- भारत में किसी से भेदभाव नहीं, हमारे DNA में लोकतंत्र
अमेरिका दौरे पर PM मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ एक प्रेस कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मानवाधिकार हमारे डीएनए में है।
मानवाधिकार को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। भारत और अमेरिका दोनों के डीएनए में लोकतंत्र है। लोकतंत्र हमारी जड़ों में है। लोकतंत्र को हम जीते हैं।

पीएम मोदी ने एक पत्रकार के भारत में अल्पसंख्यक की सुरक्षा के सवाल पर कहा कि मुझे आश्चर्य है कि आप कह रहे हैं कि लोग कहते हैं। लोग कहते हैं नहीं बल्कि भारत लोकतांत्रिक है। जाति,धर्म,लिंग, उम्र,भूभाग किसी भी भेदभाव की हमारे यहां जगह नहीं है। अगर मानवीय मूल्य नहीं है, मानवाधिकार नहीं है तो वहां लोकतंत्र नहीं है।
पीएम मोदी ने कहा, "हमारी सरकार संविधान के आधार पर चलती है, जिसे सैकड़ों सालों की परंपरा के आधार पर तैयार किया गया है। भारत में किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं है। लोकतंत्र को हम जीते हैं। हमने सिद्ध किया है डेमोक्रेसी कैन डिलीवरी जब मैं डिलीवरी कहता हूं तब जाति, पंथ, धर्म किसी भी तरह के भेदभाव की वहां पर जगह नहीं होती है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि पीएम मोदी और उनके बीच लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर बातचीत हुई। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं।
जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका और चीन के रिश्ते और भारत-अमेरिका के रिश्ते में यही फर्क है कि हम लोकतांत्रिक मूल्यों से बंधें हैं। हम विश्वास करते हैं कि हम अपने लोगों का सम्मान करते हैं।
भारत सरकार के कार्यक्रम किसी के साथ भेदभाव नहीं करते। हमारा कार्यक्रम सभी के लिए है। हमारे यहां भेदभाव का कहीं सवाल ही नहीं है। हम सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांतों को लेकर चलते हैं। जब आप लोकतंत्र कहते हैं तो पक्षपात का कोई सवाल ही नहीं उठता है।
जलवायु को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्लाइमेट का हमारी सांस्कृतिक परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। हम एक्सप्लोइटेशन ऑफ नेचर में विश्वास नहीं करते हैं।
2030 तक भारत की रेलवे का नेट जीरो का लक्ष्य रखा है। भारत की रेलवे कहने का अर्थ यह है कि हर दिन हमारे यहां रेल के डिब्बे में पूरा ऑस्ट्रेलिया होता है, इतना बड़ा हमारा देश है।












Click it and Unblock the Notifications