मोदी के बयान पर भड़के लंकावासी, रावण को बताया था आतंक का नया स्वरूप
कोलंबो। विजयादशमी के दिन उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ में रावण के पुतला दहन के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि रावण आतंकवाद का नया स्वरूप था।

उनके इसी बयान पर श्रीलंका में रावण के अनुयायियों ने सवाल खड़े किए हैं।
मोदी ने कहा था कि आतंक के खिलाफ जिस पहले शख्स ने लड़ाई लड़ी थी वो न कोई नेता था, न कोई सैनिक वो एक पक्षी जटायु था जो रावण के खिलाफ असहाय सीता के लिए लड़ रहा था। रावण सीता का अपहरण करने की कोशिश कर रहा था।
ये कहा लंकावासियों ने
पीएम के इसी बयान पर बौद्ध भिक्षु और रावण फोर्स का नेतृत्व करने वाले इत्तापाने साद्धातिस्सा ने कहा कि हम आतंकी से राजा रावण की तुलना करने वाले पीएम मोदी के बयान की निंदा करते हैं।
उन्होंने कहा कि जल्द ही श्रीलंका में मौजूद भारतीय उच्चायोग में इस बयान का विरोध करते हुए याचिका दायर की जाएगी। साथ ही एक अन्य संगठन रावण शक्ति ने कहा है कि रावण को बतौर आतंकी रामायण में भी नहीं बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications