Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Modi in Maldives: चीन के कर्ज में गले तक डूबे मुइजू मोदी के आगे झुके, भारत ने फिर निभाया फर्ज

Modi in Maldives: शुक्रवार को (25 जुलाई 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइजू के साथ एक ब्रीफिंग में कहा कि भारत के लिए हमेशा 'दोस्ती सबसे पहले' है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत, मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की सराहना की।

सिर्फ दोस्त नहीं सह-यात्री भी हैं- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव अपने राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे कर रहे हैं, लेकिन इन संबंधों की जड़ें समुद्र जितनी गहरी हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आज जारी किए गए स्मारक टिकट दोनों देशों की पारंपरिक नौकाओं को दिखाते हैं, जो दर्शाता है कि हम सिर्फ पड़ोसी नहीं बल्कि सह-यात्री भी हैं।

Modi in Maldives

मालदीव को इतने पैसे उधार देगा भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि 'दोनों देशों के बीच दोस्ती हमेशा उज्ज्वल और स्पष्ट रहेगी'। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 'भारत हमेशा मालदीव को उसकी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में मदद करेगा'। उन्होंने बताया कि भारत ने मालदीव को 565 मिलियन डॉलर का लोन देने का फैसला किया है। दरअसल मालदीव की इकोनॉमी कोरोना के बाद बुरी तरह टूट रही है। मालदीव का रूफिया (मालदीव की करंसी) भी तेजी के साथ नीचे गिर रहा है।

घुटनों पर आए मुइजू

'इंडिया आउट' का नारा देकर सत्ता में आए मोहम्मद मुइजू को चीन से करीबियां काफी महंगी पड़ रही हैं। मालदीव को चीन की उधारी के जाल में बुरी तरह फंस चुका है। उसे चीन का 1.37 बिलियन डॉलर का लोन भी चुकाना है। यदि वह ऐसा नहीं करता है तो मालदीव के आईलैंड का हश्र भी श्रीलंका जैसा हो सकता है। लिहाजा ऐसे में मालदीव को भारत से काफी उम्मीदे हैं। साथ ही उसे खुद की रक्षा के लिए भारत की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसीलिए मुइजू, मोदी से मुलाकात से पहले प्रेस के सामने आए और साफ-साफ कहा कि- 'हमें उम्मीद है भारत जैसे पहले मदद करता आया है वैसे ही मदद करेगा।'

मुक्त व्यापार पर बातचीत, भारत को क्या फायदा?

भारतीय प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि आर्थिक साझेदारी को गति देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं और द्विपक्षीय निवेश संधि को अंतिम रूप देने पर काम किया जाएगा। अब लक्ष्य 'कागजी कार्रवाई से समृद्धि' की ओर बढ़ना है।

'रूफिया और रूपये में व्यापार'

उन्होंने आगे कहा कि लोकल करेंसी सेटलमेंट सिस्टम के साथ, नई दिल्ली रुपये और रूफिया के बीच सीधा व्यापार करने में सक्षम होगी। उन्होंने कहा कि मालदीव में जिस गति से यूपीआई गति पकड़ रहा है, उससे पर्यटन और खुदरा क्षेत्र मजबूत होंगे। मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल ने प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक 'हैयकोल्हू' भेंट किया, जो मालदीव के आतिथ्य और सम्मान का प्रतीक है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+