ISRO की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी बधाई, सफलता पर करेंगे गर्व

भारत और ब्राजील द्वारा तैयार किये गए पहले सैटेलाइट को कामयाबी के साथ लॉन्च किया गया है। जिसके बाद पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को बधाई दी है।

नई दिल्ली/श्रीहरिकोटा: इसरो ने एक बार फिर से इतिहास रचते हुए दुनिया में भारत का नाम ऊंचा कर दिया है। इसरो ने साल 2021 की शुरूआत में ही अपने पहले मिशन को श्रीहरिकोटा से कामयाबी पूर्वक लॉन्च कर दिया है। इस सैटेलाइट को ब्राजील के वैज्ञानिकों ने बनाया था जिसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर ब्राजील के वैज्ञानिकों और ब्राजील के राष्ट्रपति को बधाई दी है।

BRAZIL MODI

Recommended Video

    ISRO ने Successfully Launch किया PSLV-C51 Amazonia-1 समेत 18 Satellites | वनइंडिया हिंदी

    इसरो ने फिर रचा इतिहास

    इसरो ने श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से अमोनिया-1 और 18 दूसरे उपग्रहों को लेकर PSLV-C51 को कायमाबी के साथ लॉन्च करने में सफलता हासिल कर ली है। इस साल इसरो का यह पहला मिशन है और इसरो द्वारा अंजाम दिए गये बड़े स्पेस ऑपरेशनों में से एक है। इसरो ने ब्राजील के अमेजोनिया-1 और 18 दूसरे उपग्रहों को पीएसएलवी की मदद से अंतरिक्ष में भेजा है। इस मिशन की सबसे खास बात ये थी कि उपग्रहों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर भी अंतरिक्ष में भेजी गई है।

    इसरो के इस मिशन की शुरूआत 26 घंटों की उल्टी गिनती के साथ शुरू हुई थी। जिसके बाद पीएसएलनवी-सी51 को श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर के फर्स्ट लॉंच पैड से सुबह करीब 10 बजकर 24 मिनट पर लॉंन्च किया गया। इस रॉकेट से भेजे गए अमेजोनिया-1 को उसकी कक्षा में सफलापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया गया है। गौरतलब है कि PSLV-C51/अमेजोनिया-1 इसरो की वाणिज्य इकाई न्यूस्पेस इंडिया (NSIL) का पहला समर्पित वाणिज्यिक मिशन है। मिशन की सफलता पूर्वक लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों ने खुशी जाहिर की। इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस सैटेलाइट की लॉन्चिंग का वीडियो भी जारी किया।

    ISRO

    पीएम मोदी ने दी ब्राजील के राष्ट्रपति को बधाई

    इसरो की सफलतापूर्व उड़ान के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सनारो का बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि 'स्पेस कॉरपोरेशन जगत में दोनों देशों के लिए ये एक ऐतिहासिक पल है जिसके लिए ब्राजील के वैज्ञानिको को बहुत बहुत बधाई'

    वहीं, मिशन की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद इसरो के प्रमुख के सिवन ने कहा, 'भारत और ब्राजील द्वारा तैयार किये गए इस पहले सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च करने पर हम बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उपग्रह बहुत अच्छी हालत में है। मैं ब्राजील की टीम को बधाई देता हूं। अमेजोनिया-1 मिशन के बारे में बताया गया है कि यह सैटेलाइट अमेजन क्षेत्र में वनों की कटाई की निगरानी और ब्राजील के क्षेत्र में विविध कृषि के विश्लेषण के लिए उपयोगकर्ताओं को आंकड़े उपलब्ध कराएगा और मौजूदा ढांचे को मजबूत करेगा। इस मौके पर एसकेआई ने कहा कि यह उनकी (पीएम की) आत्मनिर्भर पहल और अंतरिक्ष निजीकरण के लिए एकजुटता और कृतज्ञता को दर्शाता है। इस मिशन के माध्यम से जो एसकेआई सैटेलाइट भेजा गया है, वह अपने साथ एसडी कार्ड में भगवद गीता भी लेकर गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+