मॉडल को एयरपोर्ट पर एक Subway सैंडविच खाना पड़ा महंगा, चुकाने पड़े 1.43 लाख रुपये
मॉडल को एयरपोर्ट पर एक Subway सैंडविच खाना पड़ा महंगा, चुकाने पड़े 1.43 लाख रुपये
नई दिल्ली, 15 जुलाई : यात्रा करते समय हर किसी को ज्यादा भूख लगती है। इस छोटी सी भूख को शांत करने के लिए डोमिनोज या सबवे जैसे बहुत सारे फास्ट-फूड आउटलेट एयरपोर्ट पर मौजूद होते हैं। जहां मिलने वाला फास्टफूड हम आसानी से चलते-फिरते हुए खा सकते हैं। लेकिन अगर एक सैंडविच या बर्गर के लिए आपको लाखों रुपये कीमत चुकानी पड़े तो आप भी सिर पकड़ कर बैठ जाएंगे।

अपने ही देश लौटने पर मॉडल को लगा ये बड़ा फटका
ये वाकया ऑस्ट्रेलियाई एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रेलियाई मॉडल जेसिका ली के साथ हुआ। उस पर सबवे का सैंडविच खाने के लिए भारी जुर्माना अदा करना पड़ा। वह यूरोप से यात्रा करके लौटी थी लेकिन अपने ही देश के एयरपोर्ट पर उसे ये बड़ा चूना लगा।

1.43 लाख का जुर्माना ठोक दिया
अब आप सोच रहे होंगे कि एयरपोर्ट पर और यात्रा करते समय हर कोई सैंडविच खाता है इस मॉडल ने ऐसा क्या कर दिया कि उसे 1.43 लाख का जुर्माना ठोक दिया। ये जुर्माना उस पर कस्टम अधिकारियों ने लगाया है।

एक फुट लंबा सबवे सैंडविच खरीदा था
19 वर्षीय मॉडल जेसिका ली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी कर अपनी आप बीती शेयर की है। ये वीडियो हजारों बार देखा गया। जेसिका ली ने बताया यूरोप से ऑस्ट्रेलिया की यात्रा कर रही थीं और उन्होंने 11 घंटे की लंबी उड़ान के बाद सिंगापुर हवाई अड्डे पर अपने स्टॉपओवर पर एक फुट लंबा सबवे सैंडविच खरीदा था।

फ्लाइट में सबवे सैंडविच खत्म कर नहीं पाई
जेसिका ने बताया मैंने अपनी दूसरी फ्लाइट में छह इंच सैंडविच खाया और फिर बाकी छह इंच को दूसरी फ्लाइट के लिए बचा लिया। हालांकि दूसरी फ्लाइट की यात्रा करने के बाद वो सबवे सैंडविच खत्म कर नहीं पाई थीं। जब ऑस्ट्रेलिया हवाई अड्डे पहुंची तो उनकी छोटी सी भूल के लिए बड़ा नुकसान भुगतान करना पड़ा

मॉडल से हुई थी ये चूक जिसके कारण लगा जुर्माना
दरअसल, ली ने बताया कि मैंने कैरी ऑन लिस्ट में चिकन पर टिक नहीं किया और मैंने लेट्यूस पर टिक नहीं किया। अपने सैंडविच के बारे में सही जानकारी नहीं देने के आरोप में 1.43 लाख का जर्माना लगाया गया। उसे 28 दिनों के अंदर 1.43 लाख का चुकाना है। जेसिका ने हाल ही में अपनी नौकरी छोड़ दी थी और सोच रही है कि वह अपना किराया और इतना बड़ा जुर्माना कैसे चुकाएगी।
नोट- सभी फोटो फेसबुक पेज की हैं।

प्लीज आप लोग ये गलती बिलकुल ना करें
जेसिका ने कहा मुझे पता है कि यह मेरी गलती है और मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं, मैं जुर्माना चुका रही हूं। उसने लोगों को सलाह दी कि प्लीज आप लोग ये गलती बिलकुल ना करें। सबवे सैंडविच के अनोखे एक्स्पीरिएंस को देख लोग अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। लोग बोल रहे जेसिका को अपने देश के दिशा-निर्देशों के बारे में पता होना चाहिए था, जबकि अन्य का मानना था कि भारी जुर्माना लगाने से पहले उन्हें चेतावनी दी जानी चाहिए थी।












Click it and Unblock the Notifications