पेरिस फैशन शो में रैंप पर टॉपलेस महिलाओं ने मचाया हंगामा

fashion show
पेरिस। दुनियाभर में फैशन के लिए मशहूर पेरिस अपने इसी फैशन के लिए शर्मसार हो गया। दुनियाभर में फैशन की राजधानी माने जाने वाले पेरिस के एक फैशन शो में उस समय गदर मच गया जब एकाएक दो महिलाएं टॉपलेस होकर अचानक रैंप पर पहुंच गई। दोनों महिलाएं फैशन शो के बीच में रैंप पर पहुंच गई। रैंप पर पहुंचकर इन दोनों टॉपलेस महिलाओं ने केटवॉक कर रही मॉडल्स के बीच में ही हंगमा शुरु कर दिया और फैशन शो का विरोध करने लगी। रैंप पर आधी नंगी महिलाओं ने खूब हंगामा किया। यहां तक की कैटवॉक कर रही मॉर्डल को चांटा तक जड़ दिया।

हंगामा इतना बरपा कि सुरक्षाकर्मियों ने इन्‍हें जबरदस्ती रैंप से उतारने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बाहर निकालने के दौरान वहां भगदड़ मच गई। अफरातफरी में हुए इस हंगामे से गुस्साई एक मॉडल ने इन प्रदर्शनकारी महिलाओं पर हमला बोल दिया और एक प्रदर्शनकारी महिला की नाक पर जोरदार घूंसा मार कर उसे लहूलुहान कर दिया।

अपनी आत्मरक्षा के लिए 18 साल की मॉडल हॉली-मे सेकर ने एक टॉपलेस प्रदर्शकारी महिला को लहुलुहान कर दिया। मॉर्डल ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि दो टॉपलेस महिलाएं अचानक स्टेज पर भागकर आ गईं और उन्होंने जबरदस्ती मेरी बांह पकड़ ली। मैंने खुद को बचाने के लिए उनपर हमला कर दिया। दोनों महिलाओं द्वारा फैशन शो के दौरान किए गए हंगामे पर शो देख रहे लोग पहले तो यह देखकर कुछ समझ नहीं पाए फिर उन्होंने इस वाकये की तस्वीरें खींचनी शुरू कर दी। बाद में पता चला की यह प्रदर्शनकारी महिलाएं फीमेन नामक ग्रुप की सदस्य हैं जो फैशन जगत से जुड़ी मॉडल्स के यौन शोषण के खिलाफ आए दिन फैशन शो और अन्य जगहों पर हंगामें करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+