काफी रंगीन मिजाज का था लापता हुए मलेशियाई विमान का पायलट, कॉकपिट में करता था अैय्याशी

खबरों के मुताबिक पायलट फर्स्ट ऑफिसर फारूक अब्दुल हामिद रंगीन तबियत का एक लापरवाह आदमी थी। जो तस्वीरें जारी की गई है वह उसके रंगीन मिजाज होने की तरफ इशारा करती है। उधर, मलेशियन एयरलाइंस ने इस खबर से संबंधित तस्वीरें देखकर दुख प्रकट करते हुए कहा कि हमे यह जानकर गहरा झटका लगा है। आपको बता दें कि तस्वीर में विमान के फर्स्ट ऑफिसर फरीक अब्दुल हामीद को दक्षिण अफ्रीका की दो महिला यात्रियों के साथ पोज देते दिखाया गया है।
इतना ही नहीं उसने कानून के खिलाफ उड़ान के दौरान फ्लाइट डेक पर सिगरेट पी और टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान महिला यात्रियों को कॉकपिट में बैठाए रखा। इतना ही नहीं उसने कानून के खिलाफ उड़ान के दौरान फ्लाइट डेक पर सिगरेट पी और टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान महिला यात्रियों को कॉकपिट में बैठाए रखा। जबकि यह किसी विमान के उड़ान के दौरान बड़ा उल्लंघन माना जाता है और करने पर सख्त पाबंदी है। अमरीकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने चार महीने पहले मलेशियन एयरलाइंस को इस बात की चेतावनी दे दी थी कि पायलटों की इस तरह की हरकत सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में डाल सकती है।
निगाहें फिर लापता विमान के यात्रियों, चालक दल पर
मलेशिया के प्रधानमंत्री दातुक सेरी नजीब तुन रज्जाक ने शनिवार को कहा कि 8 मार्च को लापता हो गए मलेशिया एअरलाइन्स के विमान की संचार प्रणाली मलेशिया प्रायद्वीप के तट पर पहुंचने के थोड़ी देर पहले नाकाम हो गई थी। इस बीच भारत ने लापता विमान की खोज में अपना प्रयास तेज कर दिया है। कुआलालंपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में नजीब रज्जाक ने कहा कि उपग्रह से प्राप्त नए संकेतों के अधार पर हम कह सकते हैं कि इस बार की पूरी संभावना है कि विमान का संचार, संपर्क एवं सूचना प्रणाली मलेशिया प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर पहुंचने के बाद नाकाम कर दी गई थी।
उन्होंने कहा कि इसके थोड़ी देर बाद मलेशिया और वियतनाम वायु नियंत्रण सीमा के बीच विमान का ट्रांसपोंडर बंद था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रज्जाक ने कहा है कि मलेशिया वायुसेना के रडार के आंकड़े के अनुसार एक विमान जिसके बारे माना जाता है कि वह लापता विमान था लेकिन यह तय नहीं है कि उसने पलटी मारी और पश्चिम की ओर मलेशिया प्रायद्वीप की तरफ वापस उड़ान भरना शुरू कर दिया और फिर वह उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा।












Click it and Unblock the Notifications