अमेरिका में गायब थोट्टापिल्‍ली परिवार के दो सदस्‍यों की लाश SUV में मिली, बेटा अभी तक लापता

पिछले एक हफ्ते से अमेरिका के कैलिफोर्निया से संदीप थोट्टापिल्‍ली और उनका परिवार लापता था। अब इस परिवार के दो सदस्‍यों की लाश नॉर्दन कैलिफोर्निया की एक नदी से बरामद हुई है जिसमें इस परिवार को ले जा रही एसयूवी गिर गई थी। न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट ने सोमवार को अथॉरिटीज के हवाले से यह जानकारी दी है।

कैलिफोर्निया। पिछले एक हफ्ते से अमेरिका के कैलिफोर्निया से संदीप थोट्टापिल्‍ली और उनका परिवार लापता था। अब इस परिवार के दो सदस्‍यों की लाश नॉर्दन कैलिफोर्निया की एक नदी से बरामद हुई है जिसमें इस परिवार को ले जा रही एसयूवी गिर गई थी। न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट ने सोमवार को अथॉरिटीज के हवाले से यह जानकारी दी है। मेदडोसिनो काउंटी के शेरिफ ऑफिस की ओर से इस पर बयान दिया गया है। बयान में शेरिफ की ओर से कहा गया है कि 41 वर्ष के संदीप और उनकी नौ वर्ष की बेटी सांची की लाश रविवार को ऐल नदी में मिली एसयूवी में बरामद हुई है।

Thottapilly-family.jpg

शुक्रवार को मिली सौम्‍या की लाश

इससे पहले शुक्रवार को इसी नदी से 38 वर्षीय एक महिला की लाश मिली थी जिसकी पहचान संदीप की पत्‍नी सौम्‍या थोट्टापिल्‍ली के तौर पर हुई है। इनका 12 वर्ष का बेटा सिद्धांत अभी तक लापता है। शेरिफ के ऑफिस की ओर से बताया गया है कि करीब 20 लोगों की टीम ने नदी में चार और छह फीट गहरे में जाकर एसयूवी के अंदर इन लाशों का पता लगाया है। यह परिवार ऑरेगॉन के पोर्टलैंड के लिए रोड ट्रिप पर निकला था और कैलिफोर्निया में अपने घर की तरफ वापस आ रहा है। कहा जा रहा है जिस नदी में इनकी एसयूवी गिरी थी, बारिश की वजह से पानी का स्‍तर काफी बढ़ गया था और बहाव भी काफी तेज था।

आठ अप्रैल को हुआ था गायब

वापसी के समय ही परिवार गायब हो गया था। आठ अप्रैल को इनके गायब होने की जानकारी आई थी जब ये परिवार सैन जोश स्थित अपने एक रिश्‍तेदार के घर नहीं पहुंचा। संदीप यूनियन बैंक में वाइस प्रेसीडेंट थे और सौम्‍या एक गृहणी थीं। संदीप के माता-पिता गुजरात के सूरत में रहते हैं तो सौम्‍या के माता-पिता कोच्चि में रहते हैं। संदीप और उनका परिवार कैलिफोर्निया में रजिस्‍टर्ड मरुन होंडा पायलट में सवार था और आखिरी बार पांच अप्रैल को परिवार के साथ उनका कॉन्‍टैक्‍ट हुआ था। इनके लापता होने के बाद संदीप के परिवार और उनके दोस्‍तों ने सोशल मीडिया पर उनका पता लगाने के लिए अपील की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+