भारत आए बांग्लादेश के सांसद की हत्या, कोलकाता में मिला लावारिश शव, अनवारुल अजीम को किसने मारा?

Bangladeshi MP Killed in India: बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद अनवारुल अजीम, जो कथित तौर पर 18 मई को लापता हो गए थे, बुधवार को कोलकाता में मृत पाए गए हैं।

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कि सांसद की कोलकाता में हत्या कर दी गई है। बांग्लादेश समाचार पत्र डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा, कि बांग्लादेश पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Bangladeshi mp killed in india

बांग्लादेश के गृह मंत्री ने कहा, कि "अब तक हमें पता चला है, कि इसमें शामिल सभी हत्यारे बांग्लादेशी हैं। यह एक सुनियोजित हत्या थी।" वहीं, शव के ठिकाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, कि उन्हें अभी तक इसके बारे में पता नहीं चला है।

मंत्री ने कहा, "हम जल्द ही आपको मकसद के बारे में सूचित करेंगे।" उन्होंने कहा कि भारतीय पुलिस मामले में सहयोग कर रही है।

आपको बता दें, कि 12 मई को भारत आए बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम को आखिरी बार 13 मई की दोपहर को देखा गया था, जब वह दोस्तों के साथ मेडिकल जांच के लिए कोलकाता के पास बिधाननगर स्थित एक घर में गए थे। कोलकाता के बिधाननगर में उनके एक पारिवारिक मित्र के मुताबिक, सांसद ने कहा था, कि वह दिल्ली की यात्रा करेंगे, लेकिन 13 मई के बाद से उनके साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया।

द बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक, जिसमें एक डिप्टी पुलिस कमिश्नर का हवाला दिया गया है, अजीम का शव बुधवार की सुबह कोलकाता के न्यू टाउन के संजीव गार्डन में एक खाली फ्लैट से बरामद किया गया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, कि यह फ्लैट एक एक्साइज अधिकारी का है।

जबकि, एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को संदेह है, कि सांसद की हत्या कही और की गई होगी और उनके शव को न्यूटाउन में फेंक दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है, कि तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को इलाके में एक कटा हुआ शव बरामद हुआ, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं, द बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर, जिसमें कोलकाता पुलिस के हवाले से कहा गया है, अजीम के शरीर को टुकड़ों में काट दिया गया था, जिनमें से कुछ बुधवार की सुबह कोलकाता के न्यू टाउन के संजीवा गार्डन के एक फ्लैट से बरामद किए गए हैं।

दूसरी तरफ, बांग्लादेश पुलिस के महानिरीक्षक ने कहा है, कि वे जांच कर रहे हैं कि मामले में कही सोने की तस्करी शामिल थी या नहीं। CNN-News18 के सूत्र के मुताबिक, सांसद को आखिरी बार उनके बांग्लादेशी दोस्तों के साथ देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+