मिस स्पेन एंजेला ने रचा इतिहास, मिस यूनिवर्स में भाग लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर महिला
ट्रांसजेंडर मॉडल एंजेला पोंस कैमाचो ने मिस स्पेन 2018 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। अब एंजेला इस साल फिलीपींस में होने वाले मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेंगी। एंजेला पहली ट्रांसजेंडर महिला होंगी जो मिस यूनिवर्स में बाकी सुंदरियों के साथ हिस्सा लेंगी।

मैड्रिड। ट्रांसजेंडर मॉडल एंजेला पोंस कैमाचो ने मिस स्पेन 2018 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। अब एंजेला इस साल फिलीपींस में होने वाले मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेंगी। एंजेला पहली ट्रांसजेंडर महिला होंगी जो मिस यूनिवर्स में बाकी सुंदरियों के साथ हिस्सा लेंगी। 26 साल की एंजेला पोंस ट्रांस बच्चों के लिए रोल मॉडल बनान चाहती हैं।

22 सुंदरियों को हराकर जीता खिताब
26 साल की ट्रांसजेंडर मॉडल एंजेला पोंस ने मिस यूनिवर्स स्पेन का खिताब जीत लिया है। 29 जून को हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में एंजेला ने बाकी 22 सुंदरियों को हराकर ये खिताब अपने नाम किया। अब एंजेला का अगला मकसद मिस यूनिवर्स का खिताब जीतना है, जो इस साल फिलीपींस में होगा। एंजेला पहली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर महिला हैं। मिस यूनिवर्स ने साल 2012 से ट्रांसजेंडर महिलाओं को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की इजाजत दी थी।

भेदभाव की शिकार रह चुकी हैं एंजेला
इससे पहले एंजेला ने साल 2015 में मिस वर्ल्ड काडिज का भी टाइटल अपने नाम किया था। एंजेला का कहना है कि ट्रांसजेंडर होने के कारण उन्होंने काफी भेदभाव का शिकार होना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। एंजेला ने कहा कि उन्होंने 'अपना बेस्ट होना' अपनी जिंदगी का मोटो बना लिया। एंजेला ने बताया कि उनके माता-पिता को कभी किसी बात के लिए स्कूल नहीं आना पड़ा क्योंकि वो खुद अपने लिए खड़ी हुईं।

बच्चों के लिए बनना चाहती हैं रोल मॉडल
मिस यूनिवर्स स्पेन का टाइटल जीतना एंजेला के लिए एक बेहद बड़ा एहसास था। उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी आंखें बंद कर लीं। मैं बस ये महसूस करना चाहती थी कि कैसे वो मुझे ताज पहनाएंगे, क्योंकि मुझे मालूम था कि वो एक ऐतिहासिक पल था।' एंजेला दुनियाभर में ट्रांसजेंडर बच्चों के लिए रोल मॉडल बनना चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications