जानिए कैसे मिस्र की सेना ने आतंकवादियों को मार गिराया

यह जानकारी फेसबुक पेज पर सेना के प्रवक्ता ने दी है। अपने आधिकारिक स्टेटस में अधिकारी ने लिखा है कि उत्तर सिनाई में आतंकवादियों के छिपने के ठिकानों पर सेना ने धावा बोल दिया। और उसके बाद सेना द्वारा किए गए हमलों के दौरान हुई मुठभेड़ में 14 आतंकियों को मार गिराया गया। साथ ही 47 संदिग्ध आतंकवादी पकड़े गए हैं। सेना की इससे पहले की कार्रवाई में 12 आतंकी मारे गए थे।
पूरा विश्व जल रहा है आतंक की आग में
वर्तमान का जो दौर चल रहा है इस समय पूरा विश्व आतंक की आग में झुलस रहा है। हर जगह मार-काट मची है, गोले-बारूद बरस रहे हैं। मासूमों की मौत हो रही है। आतंकवाद पूरे विश्व के लिए चुनौति बन गया है। विश्व की बड़ी बड़ी ताकतें आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म नहीं कर पा रही हैं। इसके खात्मे के लिए जल्द से जल्द पूरे विश्व को एकजुट होकर विश्व स्तरीय समाधान निकलने चाहिएं। नहीं तो पूरा विश्व ऐसे ही आतंक की आग में जलता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications