यूक्रेन की महिला को घर में दी शरण, हो गया प्यार तो करोड़पति बिजनसेमैन ने पत्नी को ही छोड़ दिया
नई दिल्ली, 04 सितंबर। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संकट की वजह से बड़ी संख्या में यूक्रेन के लोगों को दूसरे देश में शरण लेने पर मजबूर होना पड़ा है। यूक्रेन के शरणार्थियों को मदद देने के लिए कई लोगों ने हाथ आगे बढ़ाया है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यूक्रेन की एक शरणार्थी महिला को मदद देने के लिए वोंगा कंपनी के पूर्व मालिक ने अपनी से अलग होने का फैसला लिया है।

अपने घर में शरण दी थी
दरअसल रूस के हमले के बाद पूर्वी यूरोप की एक महिला और उनके परिवार को हैकोन ओवर्ली (52) ने सरे स्थित अपने घर में शरण दी थी। हैंकोन पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन यूक्रेन की महिला को शरण देने वाले हैंकोन ने परिवार से अलग होने का फैसला लिया है। जिस महिला को हैंकोन ने शरण दी थी अब वह उसके साथ अपना घर छोड़कर दूसरे पूल हाउस में शिफ्ट हो गए हैं।

पीएम से लगाई थी गुहार
हैंकोन ने यूक्रेन की शरणार्थी को यूके में शरण देने के लिए सरकार पर भी काफी हद तक दबाव बनाने का काम किया है। रिपोर्ट की माने तो हैंकोन ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और गृह सचिव प्रीति पटेल से मार्च माह में अपनी गर्लफ्रैंड को ब्रिटेन लाने के लिए मदद की गुहार की थी। बता दें 52 साल के हैंकोन का यूक्रेन की महिला से प्यार उस वक्त शुरू हुआ था जब उन्होंने महिला को शरण दी थी।

महिला के साथ रहने लगे
कुछ महीने पहले ही यूक्रेन की महिला को वीजा दिया गया था। जिसके बाद हैंकोन अपने परिवार से अलग होकर महिला के साथ सरे में रहने लगे। उन्होंने कई ट्वीट करे यूक्रेन की महिला को यूके में शरण देने की अपील की थी। हैंकोन ओवर्ली नॉर्वे के रहने वाले हैं, उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ओस्लो से गणित की पढ़ाई की, उनके पास अर्थशास्त्र की भी डिग्री है। उन्होंने डॉट कॉम के आने के बाद काफी पैसे ऑनलाइन स्टॉक ब्रॉकर और ट्रेड के जरिए कमाए थे।

900 मिलियन पाउंड थी संपत्ति
हैंकोन ने कंपनी की शुरुआत 2000 में की थी, जिसकी कुल संपत्ति 900 मिलियन पाउंड पहुंच गई थी। उन्होंने जेपी मोर्गन में भी निवेशक के तौर पर काम किया था। यही नहीं उन्होंने वोंगा के लिए 2008 में काम किया था। बता दें कि फरवरी माह में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ था, लेकिन छह महीने का समय बीत जाने के बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications