अफगानिस्तान के कंधार में आर्मी बेस पर आतंकी हमला, 10 सैनिकों की मौत
अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में आर्मी बेस पर आतंकी हमला। 10 सैनिकों की मौत, पिछले माह भी हुआ था इसी तरह का आतंकी हमला।
काबुल। अफगानिस्तान में एक बार फिर आतंकियों ने आर्मी बेस को अपना निशाना बनाया है। यहां पर कंधार प्रांत में आर्मी बेस पर आतंकी हमला हुआ है और इस हमले में 10 सैनिकों के मारे जाने की खबरें हैं।

रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह नया पश्चिमी देशों के समर्थन वाली सेनाओं के बेस पर हुआ है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि सोमवार रात अफगानिस्तान के दुश्मनों ने अचकजाई कैंप पर हमला किया जो कि कॉप्र्स 205 का बेस है। यह बेस शाह वाली कोट जिले में स्थित है। हमले में 10 बहादुर सैनिक शहीद हो गए और नौ घायल हैं। इससे पहले अप्रैल में अफगानिस्तान के उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ के सेना कैंप पर हमला हुआ था। इस हमले में अफगानिस्तान सेना के 50 सैनिकों की मौत हो गई है। हमले के बाद पांच हमलावरों को मार गिराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications