अलास्का से तस्मानिया तक 13,560km की उड़ान, 5 महीने की पक्षी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Bar-tailed Godwit: प्रवासी पक्षियों की दुनिया में एक युवा बार-टेल्ड गॉडविट ने नया कीर्तिमान बनाया है। खासकर दर्ज रिकॉर्ड में तो उसने सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं। इसने अलास्का से तस्मानिया तक की यात्रा 11 दिनों से थोड़े ज्यादा समय में नॉन-स्टॉप की है और सबसे बड़ी बात ये है कि जिस पक्षी ने यह रिकॉर्ड बनाया है, वह सिर्फ 5 महीने की है। पक्षी वैज्ञानिकों ने उसे टैग किया था, जिससे उसके लोकेशन की जानकारी उपलब्ध रही और पूरा रूट-मैप वैज्ञानिक रिकॉर्ड के लिए जुटाया जा सका है। हजारों किलोमीटर की दूरी में वह कितने ही द्वीपों के ऊपर से गुजरता रहा, लेकिन उसने अपनी यात्रा उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कहीं नहीं रोकी।

अलास्का से तस्मानिया तक 13,560km की उड़ान

अलास्का से तस्मानिया तक 13,560km की उड़ान

5 महीने की एक युवा पक्षी ने हजारों किलोमीटर की 'नॉन-स्टॉप' उड़ान भरकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह युवा बार-टेल्ड गॉडविट (नंबर-234684 ) ने पक्षियों की प्रजाति में लगातार लंबी दूरी की उड़ान भरकर दुनिया भर के पक्षी प्रेमियों और वैज्ञानिकों को उत्साहित कर दिया है। इस नन्ही सी पक्षी ने अलास्का से तस्मानिया की 13,560 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 11 दिनों और एक घंटे में पूरी की है। यूवा गॉडविट को टैग किया गया था, जिससे इसकी कामयाबी का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है और पूरा रूट मिल गया है।

कई द्वीपों से गुजरा, लेकिन यात्रा नहीं रोकी

कई द्वीपों से गुजरा, लेकिन यात्रा नहीं रोकी

यह बार-टेल्ड गॉडविट 13 अक्टूबर, 2022 को अलास्का से उड़ा था और 24 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी तस्मानिया के ऐनसंस बे में जमीन पर उतरा है। यात्रा मैप दिखने से लगता है कि इतनी दूर की यात्रा में उसने कहीं भी धरती पर कदम नहीं रखा और लगातार उड़ता रहा। रास्ते में इसे ओशिनिया, वानुअतु और न्यू केलडोनिया जैसे द्वीप भी मिले, लेकिन लगता है कि इसने यात्रा में ठहरने की जगह सीधे तस्मानिया में उतरने का मन बना लिया था।

बार-टेल्ड गॉडविट ने किया कमाल

बार-टेल्ड गॉडविट ने किया कमाल

इस तरह से इस नन्हे से पक्षी ने पहले नर '4BBRW'के दो-दो रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 2020 में उसने अलास्का से न्यूजीलैंड की 12,854 किलोमीटर की दूरी तय की थी। फिर उसने 2021 में उसी रूट पर 13,050 किलोमीटर की यात्रा करके अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था। लेकिन, अबकी बार-टेल्ड गॉडविट ने सिर्फ 5 महीने की उम्र में ये सारे रिकॉर्ड धाराशायी कर दिए हैं। यह पहली बार हुआ है, जब एक टैग किए गए बार-टेल्ड गॉडविट अलास्का से प्रवास के लिए तस्मानिया पहुंचा है।

लैंडिंग की जगह का पहले से अंदाजा था ?

लैंडिंग की जगह का पहले से अंदाजा था ?

हालांकि, जब अलास्का के क्षेत्र में बहुत ज्यादा सर्दी पड़ती है तो इन प्रवासी पक्षियों की कई सारी प्रजातियां आमतौर पर लंबी उड़ान लेकर इन इलाकों में पहुंचती हैं। लेकिन, अबकी बार उनकी उड़ान का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है और वह भी बहुत ही छोटी सी उम्र में। Pukorokoro Miranda Shorebird Centre नाम के एक एनजीओ ने फेसबुक पर इस उड़ान के बारे में जानकारी दी है कि तस्मानिया में एक स्थानीय पक्षी प्रेमी ने उसकी संभावित लैंडिंग को देखने के लिए उस स्थान पर पहुंचना चाहा था, लेकिन शायद बहुत ज्यादा बारिश ने उसे ऐसा कर पाने से रोक दिया होगा।

पक्षी जीवविज्ञानियों का आकलन सही निकला

पक्षी जीवविज्ञानियों का आकलन सही निकला

इसी संस्था की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कई सा पहले मार्क बार्टर और अन्य जलपक्षी जीववैज्ञानिकों ने अंदाजा लगाया था कि पक्षियों की ऐसी प्रजातियों के लिए संभव है कि वे 11,000 किलोमीटर से लेकर 13,000 किलोमीटर की रेंज तक उड़ान भर सकते हैं। मार्क अब यह देखने के लिए जीवित तो नहीं हैं, लेकिन लगता है कि उन्होंने जो अंदाजा लगाया था, वह समय आने पर पूरी तरह से सटीक लगती है। (तस्वीरें- सांकेतिक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+