राष्‍ट्रपति ओबामा के लिए पत्‍नी मिशेल का रोमांटिक और इमोशनल मैसेज

फेयरवेल स्‍पीच के बाद फर्स्‍ट लेडी मिशेल ओबामा ने राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के लिए शेयर किया एक रोमांटिक मैसेज। ओबामा के साथ अपने सफर और रिश्‍ते को बताया गौरवशाली पल।

शिकागो। राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने जब शिकागो में अपनी फेयरवेल स्‍पीच दी तो उन्‍होंने अपनी पत्‍नी मिशेल को खास धन्‍यवाद दिया। मिशेल की आंखों में आंसू इस बात को बयां कर रहे थे कि वह राष्‍ट्रपति के साथ अपने रिश्‍तों को कितनी अहमियत देती हैं। राष्‍ट्रपति ओबामा और मिशेल की लव मैरिज है और राष्‍ट्रपति की ही तरह लोग उनके भी कायल हैं।

michelle-obama-barack-obama-मिशेल-ओबामा-बराक-ओबामा-फोटो-ुफेयरवेल-स्‍पीच .jpg

मिशेल ने ट्वीट की फोटो

फेयरवेल स्‍पीच के बाद मिशेल ने ट्विटर पर अपने पति और राष्‍ट्रपति के लिए एक मैसेज छोड़ा। मिशेल ने लिखा कि राष्‍ट्रपति के साथ उन्‍होंने साथ में जो सफर तय किया है वह उनके लिए एक गौरवशाली पल है। मिशेल ने इस मैसेज के साथ वह फोटोग्राफ ट्वीट की जिसमें वह पल है जब ओबामा दंपति पहली बार व्‍हाइट हाउस पहुंची थी। तस्‍वीर में दोनों बेटियां साशा और मलिया भी हैं और काफी छोटी हैं। जिस समय ओबामा राष्‍ट्रपति बने थे उस समय बड़ी बेटी मलिया की उम्र 10 वर्ष थी और छोटी बेटी साशा सिर्फ आठ वर्ष की थी। वर्ष 1989 में ओबामा की मुलाकात मिशेल रॉबिनसन नामक युवती से हुई और फिर यह मुलाकात प्‍यार में बदल गई। तीन अक्‍टूबर 1992 को दोनों ने शादी कर ली।

दोनों के बीच तलाक की खबरें

वर्ष 2013 में ऐसी खबरें भी आईं कि ओबामा और मिशेल के बीच सबकुछ ठीक नहीं हैं। कई मीडिया हाउसेज ने तो दोनों के तलाक की बात तक कह डाली। लेकिन दोनों ने ही हर मौके पर इन अफवाहों को गलत साबित कर दिया। युवा आज मिशेल के बोलने की कला और उनके फैशन सेंस से काफी प्रभावित हैं। अमेरिकी विशेषज्ञों के मुताबिक काफी दिनों के बाद अमेरिका को कोई ऐसी फर्स्‍ट लेडी मिली जिसने राष्‍ट्रपति के बराबर ही योग्‍यता दिखाई। इसकी वजह से ही वर्ष 2016 में मिशेल के वर्ष 2020 में राष्‍ट्रपति का चुनाव लड़ने की खबरें आईं। राष्‍ट्रपति ओबामा ने खुद इन खबरों को खारिज कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+