कोविड-19 रिलीफ फंड के नाम पर शातिर महिला ने ठगे करोड़ों रुपये, खरीदी लग्जरी गाड़ी, अपार्टमेंट, गिरफ्तार
रेंडन पर फ्रॉड के 7 मामले, मनी लॉन्ड्रिंग के दो मामले और जानबूझकर अपनी पहचान छुपाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अगर वह दोषी पाई गई तो उसे 20 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

Image: Instagram
फ्लोरिडा के दक्षिणी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी ने मियामी स्थित एक रियल एस्टेट ब्रोकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर कोविड-19 राहत कोष के पैसे का निजी खर्च के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। 31 साल की महिला डेनिएला रेंडन के खिलाफ लगाए गए आरोपों के मुताबिक, उसने कोरोना के नाम पर चंदा वसूलकर लक्जरी अपार्टमेंट, और एक शानदार बेंटले कार खरीदी। इतना ही नहीं इसी पैसे से उसने कॉस्मेटिक सर्जरी भी कराई।

फर्जी दस्तावेज जमा कर की ठगी
संघीय मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी के दौरान उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने, कोविड-19 राहत कोष को धोखे में रखकर लाखों डॉलर का आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। यह रकम हड़पने के लिए आरोपी महिला डेनिएला रेंडन ने फर्जी दस्तावेज दाखिल करके सरकारी एजेंसियों को धोखा दिया। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक महिला को ये रकम उन्हें पेचेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम (PPP) कार्यक्रम के तहत उपलब्ध कराई गई थी।

राजस्व और पेरोल में भी की हेरफेर
डेनिएला रेंडन ने लघु व्यवसाय प्रशासन और पीपीपी से COVID-19 राहत कोष की मांग की थी, ताकि कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद कर सके। यह रकम हासिल करने के लिए रेंडन ने एजेंसी को फर्जी आवेदन दिया और राजस्व और पेरोल में हेरफेर भी की। महिला पर आरोप है कि उसने फर्जी IRS टैक्स फॉर्म तक जमा करवाए, ताकि किसी भी एजेंसी को उसकी योजना की भनक तक न लगे। इस धोखाधड़ी से महिला ने कोविड राहत कोष से 3,81,000 डॉलर वसूल लिए।

ठगी के पैसे से की मौज-मस्ती
हालांकि मामले में ठगी की आशंका होने पर अमेरिकी एजेंसियों ने इसकी जांच की तो पता चला कि लाखों डॉलर की यह भारी भरकम रकम हड़पने के लिए डेनिएला रेंडन ने खुद को, परिवार के अन्य सदस्यों और दोस्तों को धोखाधड़ी वाले पेरोल चेक भी जारी कर दिया। अधिकारियों ने पाया कि आरोपी महिला ने इस रकम से साल 2021 में एक बेंटले बेंटायगा कार खरीदी। इसके अलावा उसने एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा। कॉस्मेटिक सर्जरी कराई और बचे पैसों से कई डिजायनर जूते भी खरीदे।
20 साल तक की हो सकती है सजा
रेंडन पर फ्रॉड के 7 मामले, मनी लॉन्ड्रिंग के दो मामले और जानबूझकर अपनी पहचान छुपाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अगर वह दोषी पाई गई तो उसे 20 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका में कोविड राहत फंड का दुरुपयोग किया गया हो। इससे पहले, फ्लोरिडा के एक पादरी और उनके बेटे को पीपीपी ऋण से धन का उपयोग करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। पादरी ने उस पैसे 3.7 मिलियन डॉलर की लक्जरी हवेली खरीद लिया था।
तुर्की में इतने भूकंप क्यों आते हैं? इस वजह से हो चुके हैं मानव इतिहास के सबसे बड़े हादसे












Click it and Unblock the Notifications