रूस-यूक्रेन विवाद के बीच मिया खलीफा के ट्वीट पर बवाल, लोगों को बनाना सिखा रहीं ये आपत्तिजनक चीज

नई दिल्ली, 26 जनवरी: मिया खलीफा ने पोर्न इंडस्ट्री को तो छोड़ दिया है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। आए दिन वो वहां अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती हैं। अगर दुनिया में कोई घटना घटे तो मिया उस पर भी प्रतिक्रिया देती हैं। अब यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच मिया ने ऐसा ट्वीट किया, जिसे देख सब हैरान रह गए। बहुत से लोग इसके लिए उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

ट्विटर पर बिना कैप्शन डाली फोटो

ट्विटर पर बिना कैप्शन डाली फोटो

मिया खलीफा ट्विटर पर भी काफी ज्यादा सक्रिय हैं। वहां पर उनके 42 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। शनिवार को उनके एक ट्वीट से लोग हैरान रह गए, जहां उन्होंने एक फोटो पोस्ट की। ये फोटो उनकी नहीं बल्कि एक ग्राफिक्स था, जिसमें पेट्रोल बम (मोलोटोव कॉकटेल) बनाने की विधि बताई गई थी। इस फोटो के साथ मिया ने कोई कैप्शन नहीं लिखा।

फैंस आपस में भिड़े

फैंस आपस में भिड़े

एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर उनके फैन्स दो धड़ों में बट गए। एक शख्स ने लिखा कि मैं इसके पीछे का कारण समझता हूं लेकिन कृपया इसे हटा दें, ट्विटर यूजर्स के लिए ये जानना जरूरी नहीं है कि मोलोटोव कैसे बनाया जाता है। इस पर मिया के एक फैन्स ने उनका समर्थन करते हुए लिखा कि मध्य यूरोप में युद्ध चल रहा है। फासीवादी राज्य की सेना द्वारा लोगों को मारा जा रहा है। मिया ने बस एक तस्वीर शेयर की है, ये कोई सीक्रेट डेटा नहीं है। आपको किसी भी दुकान पर मोलोटोव बनाने का सामान मिल जाएगा और हर जगह इसको बनाने की जानकारी दी गई है।

रक्षा मंत्रालय ने की थी अपील

रक्षा मंत्रालय ने की थी अपील

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने भी लोगों को मोलोटोव कॉकटेल बनाने को कहा था। हाल ही के एक ट्वीट में मंत्रालय ने लिखा कि ओबोलोन में हम नागरिकों से सैन्य उपकरणों की आवाजाही के बारे में सूचित करने के लिए कहते हैं। सभी मोलोटोव कॉकटेल बनाएं और कब्जा करने आने वालों को न्यूट्रिलाइज करें। सभी लोग सावधान रहें और घरों से बाहर ना निकलें।

लगातार दे रहीं प्रतिक्रिया

लगातार दे रहीं प्रतिक्रिया

मिया लगातार यूक्रेन-रूस विवाद से जुड़े वीडियो, फोटो और ट्वीट्स को रिट्वीट कर रही हैं। मिया ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक रूसी टैंक सड़क पर जा रहा होता है। तभी सामने से आ रही एक कार को उसने कुचल दिया। दावा किया जा रहा कि टैंक रूसी सेना का था और उसने जानबुझकर आम नागरिक के वाहन को निशाना बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+