फिलिस्तीन को लेकर ऐसा क्या बोलीं मिया खलीफा कि हो गया बवाल, CEO ने नौकरी से भी निकाला
Mia Khalifa Palestine Israel war: इजराइल और फिलिस्तीन आतंकवादी समूह हमास के बीच खूनी संघर्ष जारी है। दोनों देशों के बीच संघर्ष में अब तक 900 इजराइलियों की मौत हो चुकी है। वहीं गजा के 700 लोगों की मौत हो गई है। दोनों ओर से हजारों लोग घायल हैं। इस बीच हर कोई इजराइल और फिलिस्तीन पर अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। एडल्ट स्टार, मॉडल-एक्ट्रेस मिया खलीफा ने फिलिस्तीन के सर्मथन में ऐसा ट्वीट किया कि, वो बुरी फंस गई हैं।
इजराइल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष शुरू होते ही मिया खलीफा ने ट्वीट कर लिखा, ''अगर आप फिलिस्तीन की स्थिति को देख रहे हैं और फिलिस्तीनियों के पक्ष में नहीं हैं तो आप भेदभाव कर रहे हैं। यह इतिहास समय आने पर यह दिखाएगा।'' मिया खलीफा का ये ट्वीट वायरल हो गया है, लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। इस चक्कर में मिया खलीफा की नौकरी तक चली गई।

ट्रोल हुईं मिया खलीफा, काइली जेनर ने भी की आलोचना
मिया खलीफा के इस ट्वीट पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। मिया द्वारा 7 अक्टूबर को साझा की गई पहली पोस्ट पर, 20 मिलियन से ज्यादा इंप्रेशन हैं। मिया खलीफा के इस ट्वीट की फैशन आइकन काइली जेनर ने भी आलोचना की।
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अगर आप इजराइल की स्थिति को देख सकते हैं, और फिर भी अपने धार्मिक पूर्वाग्रह और कट्टरता से अंधे हो गए हैं, तो आप हर चीज में गलत पक्ष पर हैं।" एक यूजर ने लिखा, ये तो बिल्कुल बकवास है। एक यूजर ने लिखा, हेट स्पीच है ये।
मिया खलीफा ने फिर किया ट्वीट
काइली जेनर की आलोचनाओं का जवाब मिया खलीफा ने ट्वीट कर दिया। मिया ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "अगर सच्ची पत्रकारिता सच में हो रही है, तो काइली जेनर से बात करने वाला अगला व्यक्ति मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव पर उनकी राय पूछे। और जब तक ह जवाब ना दे, तब तक अपना आई कॉन्टैक्ट बनाए रखे। आप देखिएगा कि, वो बातों को घुमा देगी। वह बस अपने 400 मिलियन फॉलोअर्स के लिए ऐसा करना चाहती है।''
मिया खलीफा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि जायोनी भेदभाव को नकली गुच्ची शर्ट में छिपाया जा रहा है। इन पलों की बायोपिक्स इसे बेहतर ढंग से दिखाती हैं।'
मिया खलीफा की गई नौकरी
मिया खलीफा के फिलिस्तीन पर लगातार सपोर्ट करने की वजह से रेड लाइट हॉलैंड के CEO टॉड शापिरो ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है। रेड लाइट हॉलैंड कंपनी अमेरिका और यूरोप में मशरूम होम ग्रो किट का उत्पादन और बिक्री करते हैं। इस कंपनी ने 2023 की शुरुआत में मिया खलीफा को फर्म में लिया था, जहां उन्हें कंपनी की ऑनलाइन ट्रेड बढ़ाने में मदद करना था।
इजराइल बनाम हमास पर मिया खलीफा के ट्वीट को देखते हुए रेड लाइट हॉलैंड के CEO टॉड शापिरो ने सोशल मीडिया पर ही उन्हें निकालने की घोषणा कर दी। ट्विटर पर दोनों के बीच बहस भी हुई।
मिया खलीफा ने नौकरी जाने के बाद ट्वीट किया, 'फिलिस्तीन का समर्थन करने की वजह से मेरे से मेरा बिजनेस अवसर भी छिन गया है। लेकिन मैं इस बात से ज्यादा दुखी नहीं हूं, मैं इस बात से अधिक परेशान हूं कि मैं जायोनीवादी के साथ बिजनेस कैसे कर रही थी। खैर ये मेरा बैड लक था।'












Click it and Unblock the Notifications