क्लासरूम में सेक्स एजुकेशन पर देना था लेक्चर, इस स्कूल में टीचर ने छात्र को ही बना दिया कंडोम
मेक्सिको का एक आविष्कारशील सेक्स एजुकेशन टीचर अपने विद्यार्थियों को कंडोम पहनने का तरीका दिखाने के अपने अनोखे तरीके आजमा रहा है, जो वायरल हो रहे हैं।
मेक्सिको सिटी, जून 01: मैक्सिको में पढ़ाई को लेकर एक जुनूनी टीचर ने छात्रों को सेक्स एजुकेशन देने के लिए बेहद ही अनोखा तरीका अपनाया और टीचर का ये तरीका अब पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। मैक्सिको के टीचर ने सेक्स प्रक्रिया समझाने के लिए क्लास रूम में ही एक छात्र को कंडोम बना दिया।

पढ़ाई का अनोखा तरीका
मेक्सिको का एक आविष्कारशील सेक्स एजुकेशन टीचर अपने विद्यार्थियों को कंडोम पहनने का तरीका दिखाने के अपने अनोखे तरीके आजमा रहा है, जो वायरल हो रहे हैं। मैक्सिके के रहने वाले इस टीचर का नाम एंटोनियो गुजमैन है, जिसने क्लास रूम में छात्रा को सिखाया है, कि सेक्स करते समय कंडोम कैसे पहनना चाहिए। इसलिए लिए टीचर ने एक छात्र को ही क्लास रूम में कंडोम बनाकर पेश किया और पूरे क्लास को बताया, कि कंडोम पहनने का सही तरीका क्या होना चाहिए।

कंपड़े को बनाया कंडोम
रिपोर्ट के मुताबिक, टीचर एंटोनियो गुजमैन ने छात्र को कंडोम बनाने के लिए कपड़े का एक थान मंगवाया और फिर क्लासरूम के एक छात्र को अपने पास बुलाकर उसे कपड़े के थान से लपेटने लगा। इस कपड़े का रंग भी कंडोम की ही तरफ था और टीचर ने अपनी बात हर छात्र तक पहुंचाने के लिए एक शख्स को अपने बगल में माइक लेकर बुलवा लिया। जिसके बाद छात्र को कपड़े से लपेटा जाने लगा। इस दौरान क्लास रूम में छात्रों की हंसी की आवाज आती रहती है।

पढ़ाई का अनोखा तरीका
जैसे ही क्लास के एक छात्र को कंडोम बनाया जाता है, ठीक वैसे ही हंसी की आवाज से क्लासरूम गुंजने लगता है। इस दौरान टीचर गुजमैन उन्हें समझाते हैं, कि "क्या आप जानते हैं, लिंग का आकार अलग-अलग होता है?' टीचर ने आगे कहा कि, 'कुछ ऐसे होते हैं जो पीछे की ओर झुकते हैं, कुछ आगे की ओर झुकते हैं, और कुछ ऐसे होते हैं जो हर तरफ झुक जाते हैं। आखिरकार, आप जो देख रहे हैं वह ग्रेड फोर इरेक्शन है!"
वायरल हो रहा है वीडियो
क्लिप को टिकटॉक पर अल्बर्टो लोपेज मदीना नाम के एक छात्र ने साझा किया था, जहां इस वीडियो क्लिप को एक करोड़ बार बार देखा जा चुका है। उन्होंने क्लिप के साथ लिखा है कि "यह मेक्सिको में यौन शिक्षा है।" रिपोर्टों के अनुसार, मेक्सिको में शिक्षक अवांछित गर्भधारण को रोकने और यौन संबंधित रोगों को रोकने के लिए गर्भनिरोधक का उपयोग करने के महत्व के बारे में छात्रों को सिखाने के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन
वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, गुज़मैन ने छात्र से कहा कि, "बहुत बहुत धन्यवाद अल्बर्टो लोपेज़ मदीना, बधाई!" छात्र ने उत्तर दिया: "इतनी अच्छी व्याख्या के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, सच्चाई बहुत मनोरंजक और समझने योग्य है।" वहीं, मैक्सिकन लोग टीचर की काफी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं, कि इस क्लास में जानकारी के साथ साथ छात्रों का मनोरंजन भी हो रहा है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications