क्या मार्क जुकरबर्ग इस्तीफा देंगे? Meta की आई प्रतिक्रिया...कंपनी में छंटनी के बाद हो रही आलोचना

द लीक' नाम की वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में मार्क जकरबर्ग के कंपनी छोड़ने का दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्क जकरबर्ग ने मेटावर्स (metaverse) प्रोजेक्ट पर पानी की तरह पैसा बहाया

मेटा ने कहा है कि मार्क जुकरबर्ग चीफ एग्जीक्यूटिव (Meta CEO Mark Zuckerberg ) के पद से इस्तीफा नहीं देंगे। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि मार्क जुकरबर्ग अगले साल यानी की 2023 में इस्तीफा दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि लगातार फेल हो रहे कंपनी के प्रोजेक्ट के बाद बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। अब मेटा के प्रवक्ता ने सब कुछ साफ कर दिया है। जुकरबर्ग की इस्तीफा देने वाली खबर झूठ है। खबर के मुताबिक ,मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में 11,000 लोगों को नौकरी से निकाला है।

क्या मेटा छोड़ देंगे मार्क जुकरबर्ग

क्या मेटा छोड़ देंगे मार्क जुकरबर्ग

'द लीक' नाम की वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में मार्क जकरबर्ग के कंपनी छोड़ने का दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्क जकरबर्ग ने मेटावर्स (metaverse) प्रोजेक्ट पर पानी की तरह पैसा बहाया, लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं आ रहे। इसके अलावा कंपनी को लगातार नुकसान भी हो रहा है। अक्टूबर के अंत में जारी कंपनी के नवीनतम परिणामों से पता चला है कि मेटा के 'रियलिटी लैब्स' डिवीजन को इस साल अब तक लगभग 10 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। खबर के मुताबिक 2023 में उन नुकसानों के काफी बढ़ने की संभावना थी।

इस्तीफे की बात अफवाह है

इस्तीफे की बात अफवाह है

मेटा के कम्युनिकेशन हेड एंडी स्टोन ने इस्तीफे की रिपोर्ट को अफवाह बताया है। एंडी स्टोन ने इन सभी खबरों का खंडन करते हुए सभी आशंकाओं पर विराम लगा दिया । बता दें कि मेटा ने भारी संख्या में कर्मचारियों को निकाला है। इसको लेकर मार्क जुकरबर्ग को भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। इस महीने की शुरुआत में मेटा ने कहा था कि कंपनी से 13 फीसदी कर्मचारियों को निकाला जाएगा।

कंपनी का छंटनी का निर्णय

कंपनी का छंटनी का निर्णय

जकरबर्ग ने कहा था कि हमने अपने व्यवसाय की लागत में कटौती की है, जिसमें बजट कम करना, भत्तों को कम करना और रियल एस्टेट व्यय को कम करना शामिल है। हम अपनी दक्षता बढ़ाने के लिए टीम का पुनर्गठन कर रहे हैं। सिर्फ इन उपायों से हमारे खर्च, हमारी कमाई के अनुरूप नहीं हो पाएंगे। इसलिए मैंने लोगों की छंटनी का कठिन निर्णय भी लिया है।

आगे क्या होगा?

आगे क्या होगा?

रिपोर्ट के मुताबिक जिन कर्मचारियों की छंटनी की जानी है, उन्हें कम से कम चार महीने का वेतन दिया जाएगा। जकरबर्ग ने छंटनी का सामना करने वालों में भर्ती और व्यावसायिक टीम के सदस्यों के होने का उल्लेख किया है। मीडिया रिपोर्ट में मेटावर्स जैसे प्रोजेक्ट के फेल होने और निवेशकों के जाने के बाद मार्क जुकरबर्ग खुद को जवाबदेह ठहरा सकते हैं। मेटावर्स के कारण मेटा का स्टॉक 70 फीसदी से अधिक गिरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+