Mark Zuckerberg: मेटा के 74% स्टाफ को मार्क जकरबर्ग पर भरोसा नहीं, जानिए किस वजह से नाखुश हुए कर्मचारी?

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने पिछले आठ महीनों में कई राउंड्स में छंटनी की है। बीते साल नवंबर में मेटा से एक झटके में 13 परसेंट यानी 11 हजार कर्मचारी निकाले गए थे। दूसरी बार में करीब 10 कर्मचारियों की छुट्टी की गई थी।

पूरी दुनिया वैश्विक मंदी के खतरे से जूझ रही है। टेक इंडस्ट्री में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन आदि ने कई चरणों में छंटनी की है। इसी क्रम में मेटा ने भी 21,000 से अधिक मेटा के कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

मार्क जुकरबर्ग की इस नीति के कारण पिछले कुछ दिनों में कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बढ़ा है। इसके बाद कंपनी में कराए गए आंतरिक सर्वे से यह बात साफ हो गई है कि इन छंटनी के कारण कंपनी के 74 फीसदी कर्मचारी जुकरबर्ग की लीडरशिप से खुश नहीं हैं।

Mark Zuckerberg’s leadership

आपको बता दें कि मेटा, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की पेरेंट कंपनी है। मार्क जुकरबर्ग कंपनी के फाउंडर और सीईओ हैं। वाशिंगटन पोस्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस कंपनी के केवल एक चौथाई यानी 26 फीसदी कर्मचारियों को ही मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व पर भरोसा है।

यह आंतरिक सर्वे आखिरी दौर की छंटनी से ठीक पहले 26 अप्रैल से 10 मई के बीच कराया गया था। पिछले साल अक्टूबर में किए गए एक सर्वे में 69 फीसदी कर्मचारी जकरबर्ग की लीडरशिप से नाखुश नजर आए थे।

इससे जाहिर होता है कि महज 6 महीने में मार्क जुकरबर्ग ने 5 फीसदी कर्मचारियों का विश्वास खो दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल अक्टूबर में हुए आंतरिक सर्वे में 43 फीसदी कर्मचारियों ने कहा था कि कंपनी में उनका मन नहीं लगता है।

इस बार हुए इंटरनल सर्वे में यह आंकड़ा आश्चर्यजनक रूप से 15 फीसदी बढ़ गया है। इस बार हुए आंतरिक सर्वे में 58 फीसदी स्टाफ कंपनी में अपनी स्थिति से नाखुश नजर आए।

आपको बता दें कि मेटा ने बीते कुछ महीने में जमकर छंटनी की है। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी ने नवंबर 2022 में पहली बार छंटनी की थी। तब कंपनी ने अपने 13 फीसदी स्टाफ यानी 11,000 कर्मचारी निकाले गए थे। दूसरी बार में करीब 10,000 कर्मचारियों की छुट्टी की गई थी।

इस बीच मार्क जुकरबर्ग ने 8 जून 2023 को कंपनी के टॉप अधिकारियों संग मीटिंग का आयोजन किया। जकरबर्ग ने कर्मचारियों से कहा है कि उनकी कंपनी को वापस पटरी पर लाने की योजना है।

इस दौरान जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को मेटा प्रोडक्ट्स में आ रहे एआई तकनीक की जानकारी दी। मेटा चीफ ने कहा कि कंपनी अपने सभी प्रोडक्ट्स और प्लेटफॉर्म्स में जेनरेटिव एआई को इंटीग्रेड करने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+