ट्रंप ला रहे हैं नई इमिग्रेशन पॉलिसी, हो सकता है भारतीयों का फायदा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक मेरिट बेस्ड इमिग्रेशन सिस्टम का प्रस्ताव किया है जो कुशभारतीय कर्मियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक मेरिट बेस्ड इमिग्रेशन सिस्टम का प्रस्ताव किया है जो कुशभारतीय कर्मियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि इस पॉलिसी के तहत अमेरिका जाने वाले भारतीय अपने परिजनों को नहीं ले जा सकेंगे। ट्रम्प प्नशासन का कहना है कि नई इमीग्रेशन पॉलिसी का यह नया प्रस्ताव अमेरिका के राष्ट्रीय हितों को देखते हुए तैयार किया गया है। हालांकि इस पॉलिसी में H-1B वीजा का कोई जिक्र नहीं है, जिसका सबसे अधिक प्रयोग भारतीय नागरिक करते हैं। इस प्रस्ताव में ट्रम्प ने अमेरिका के ग्रीन कार्ड सिस्टम को भी नए सिरे से तैयार करने की बात कही है। इसके साथ ही प्रस्ताव में अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाना और अभिभावकों के बिना अमेरिका आने वाले नाबालिगों पर रोक लगाना भी ट्रम्प की इस नई पॉलिसी में शामिल है।

मौजूदा पॉलिसी से देश को फायदा नहीं

मौजूदा पॉलिसी से देश को फायदा नहीं

मेरिट बेस्ड इमीग्रेशन सिस्टम पर ट्रम्प का कहना है कि अमेरिका में जो मौजूदा इमीग्रेशन पॉलिसी है उससे देश का फायदा नहीं होता। क्योंकि इससे एक इमीग्रेशन चेन बन जाती है। ट्रम्प ने यह भी कहा है कि कई साल से कम कुशल लोग अमेरिका आ रहे हैं जिससे बेरोजगारी बढ़ती है और सरकार के संसाधनों पर भी बुरा असर पड़ता है।

ट्रंप ने पॉलिसी के पक्ष में कहा

ट्रंप ने पॉलिसी के पक्ष में कहा

अपनी इस पॉलिसी के पक्ष में ट्रम्प का कहना है कि अगर मेरिट बेस्ड इमीग्रेशन पॉलिसी प्रयोग में लाई जाएगी तो ना सिर्फ अमेरिकी लोगों को ज्यादा नौकरियां दी जा सकेंगी बल्कि करदाता के पैसों का भी उच्च स्तर पर बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

ऐसे होगा भारतीयों को लाभ

ऐसे होगा भारतीयों को लाभ

इस पॉलिसी से भारतीयों को भी लाभ होगा। दरअसल, ट्रम्प प्रशासन अत्यधिक कुशल कर्मियों को मेरिड बेस्ट इमीग्रेशन देने के पक्ष में है। इससे आईटी सेक्टर में काम कर रहे कुशल भारतीयों को लाभ हो सकता है।

लेकिन इन्हें हो सकता है नुकसान!

लेकिन इन्हें हो सकता है नुकसान!

हालांकि ट्रंप का प्रस्ताव अगर अमेरिकी कांग्रेस पास कर देती है तो भारतीयों को कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। दरअसल, इस प्रस्ताव में यह कहा गया है कि ये अत्यधिक कुशल कर्मी अपने परिजनों को अमेरिका नहीं ला सकेंगे। इसका मतलब ये हुआ कि अगर अमेरिका में काम करने जा रहे कर्मी अपने उम्र दराज मां-बाप को अपने साथ रखना चाहते हैं तो यह नीति इसकी इजाजत नहीं देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+