Pics: मिलिट्री मैन की बाहें थामें मेलानिया, एक किनारे खड़े अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव के बाद डोनाल्‍ड ट्रंप और फर्स्‍ट लेडी मेलानिया के बारे में कई तरह की बातें हो रही हैं। लेकिन 11 नवंबर को वेटरंस डे के मौके पर जो कुछ मीडिया ने नोटिस किया उसके बाद एक बार फिर इस बात के कयास लगाए जाने लगे हैं कि दोनों के बीच अब रिश्‍ते शायद सामान्‍य नहीं हैं। सोशल डिस्‍टेंसिंग को तोड़कर मेलानिया ट्रंप ने एक सर्विसमैन की बांह थामी हुई थी जबकि पति डोनाल्‍ड ट्रंप एक तरफ किनारे खड़े थे।

melania-150.jpg

मेलानिया और डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच गड़बड़!

फर्स्‍ट लेडी मेलानिया और राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप दोनों ने ही मास्‍क नहीं पहना था। फर्स्‍ट लेडी मास्‍क पहने हुए एक मिलिट्री मैन के साथ थीं और एक छाते के नीचे खड़ी थीं। डोनाल्‍ड और मेलानिया दोनों ही आर्लिंगटन नेशनल सेमेट्री में शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। जो बाइडेन के राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने के बाद यह पहला मौका था जब ट्रंप किसी सरकारी कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर नजर आए थे। 50 साल की मेलानिया और 74 साल के डोनाल्‍ड ट्रंप कुछ मिनटों तक सेमेट्री में रुके थे। इस दौरान हर किसी की नजरें बस इन दोनों पर ही टिकी थीं। इवांका ट्रंप भी यहां पर मौजूद थीं और उन्‍होंने भी मास्‍क पहना हुआ था। उप-राष्‍ट्रपति माइक पेंस भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे और उनकी पत्‍नी भी उनसे कुछ दूरी पर थीं। माना जा रहा है कि पेंस की पत्‍नी ने सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों के चलते ऐसा किया था। नई तस्‍वीरों के सामने आने के बाद आशंकाएं बढ़ गई हैं कि मेलानिया और उनके पति के बीच में सब-कुछ ठीक नहीं है। इससे पहले मेलानिया जितनी बार भी राष्‍ट्रपति के साथ आर्लिंगटन सेमेट्री पहुंची थीं, दोनों के बीच में एक केमेस्‍ट्री देखी जा सकती थी।

melania-trump

मेलानिया देंगी राष्‍ट्रपति को तलाक

ट्रंप के एक पूर्व करीबी ओमारोसा मैनिगॉल्‍ट न्‍यूमैन ने इस तरह की अफवाहें फैला दी हैं कि जनवरी में जब डोनाल्‍ड ट्रंप का बतौर राष्‍ट्रपति व्‍हाइट हाउस में कार्यकाल पूरा हो जाएगा तो मेलानिया के साथ उनका तलाक हो जाएगा। इसके साथ ही उनकी शादी खत्‍म हो जाएगी। उन्‍होंने दावा किया कि मेलानिया अब व्‍हाइट हाउस में एक-एक दिन गिन रही हैं कि कब ट्रंप का कार्यकाल पूरा हो और वह उन्‍हें तलाक दे सकें। अगर मेलानिया, डोनाल्‍ड ट्रंप के पद पर रहते उन्‍हें तलाक देने की कोशिशें करेंगी तो फिर राष्‍ट्रपति उन्‍हें सजा देने के कई विकल्‍पों के बारे में सोच सकते हैं। इन सबके बीच जब मेलानिया ने राष्‍ट्रपति के उस दावे को समर्थन दिया जिसमें उन्‍होंने गैर-कानूनी वोटिंग की बात कही तो अफवाहों पर विराम लग गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+