Mehul Choksi Row: ' भगोड़े मेहुल चोकसी पर हमारी कड़ी नजर', बेल्जियम सरकार ने दिया बड़ा बयान
Mehul Choksi Row: बेल्जियम सरकार ने स्वीकार किया है कि उसे भगोड़े भारतीय व्यवसायी मेहुल चोकसी की देश में मौजूदगी के बारे में पता है, और इस मामले पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है।
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बेल्जियम के संघीय लोक सेवा (एफपीएस) के विदेश मामलों के प्रवक्ता डेविड जॉर्डन ने चौकसी के ठिकाने के बारे में पूछताछ का जवाब देते हुए कहा कि हम मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

'मैं पुष्टि कर सकता हूं कि एफपीएस फॉरेन अफेयर्स इस मामले से अवगत है और इसे महत्वपूर्ण मानता है। हालांकि हम व्यक्तिगत मामलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं। यह मामला संघीय लोक सेवा न्याय के अधिकार क्षेत्र में आता है।'
एंटीगुआ और बारबुडा के मंत्री ईपी ग्रीन ने कहा, "मेहुल चौकसी कुछ खास कारणों से एंटीगुआ का नागरिक है, इसके बावजूद, एंटीगुआ और बारबुडा में उसकी नागरिकता की स्थिति को लेकर कानूनी कार्यवाही चल रही है। ग्रीन ने एएनआई को बताया कि ये कार्यवाही कानून के मुताबिक की जा रही है।
चौकसी को आखिरी बार बेल्जियम के एंटवर्प में उनकी पत्नी प्रीति के साथ देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चौकसी को हाल ही में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसने कहा था कि 'वो कैंसर से पीड़ित है और भारत नहीं आ सकता है।'












Click it and Unblock the Notifications