Meghan Markle Row: 'ब्रिटिश शाही खानदान रेसिस्ट नहीं', मेगन के आरोपों पर पिता ने दिया जवाब

लंदन। डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल के ओपरा विन्फ्री को दिए एक इंटरव्यू की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। इस इंटरव्यू में मेगन मर्केल ब्रिटेन के शाही खानदान पर रेसिस्ट होने की बात भी कही थी। मेगन ने कहा था कि जब उनका बेटा आर्ची पैदा होने वाला था तो शाही खानदान में उसके रंग को लेकर चर्चा चल रही थी। मेगन के इस पर अब उनके पिता ने जवाब दिया है।

Meghan Markle

मेगन के पिता थॉमस मर्केल ने कहा उन्हें ऐसा नहीं लगता है कि ब्रिटेन का शाही खानदान रेसिस्ट है। साथ ही उन्होंने मेगन के बेटे के रंग के बारे में कथित टिप्पणी को एक महज एक बेवकूफी भरा सवाल बताया।

मेगन ने क्या कहा था ?
मेगन ने ओपरा विन्फ्री को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनके बेटे आर्ची को राजकुमार की उपाधि इसलिए नहीं दी गई क्योंकि जब वह गर्भवती थी तो शाही खानदान में चिंता थी कि जन्म के समय उसका रंग कैसा होगा। मेगन ने यह भी कहा इसके लिए तब नियम बदल दिए गए जब वह गर्भ में था। मेगन और हैरी का बेटा आर्ची इस समय एक साल का है।

मेगन के इन्हीं आरोपों पर उनके पिता थॉमस मर्केल ने आईटीवी से कहा "शाही खानदान के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है और मुझे नहीं लगता कि ब्रिटिश शाही परिवार जरा भी नस्लवादी है।" अमेरिकी नागरिक थॉमस ने कहा "मुझे लगता है कि लॉस एंजेलिस नस्लवादी है, कैलिफोर्निया नस्लवादी है लेकिन मुझे नहीं लगता कि ब्रिटिश लोग हैं।"

रंग के सवाल को बताया बेवकूफाना
उन्होंने आगे कहा मैं जहां तक मैं अंदाजा लगा रहा हूं कि बच्चे किस रंग के होंगे या कितने काले होंगे यह एक बेवकूफाना सवाल है। कोई बेवकूफ इस तरह का सवाल पूछ सकता है लेकिन जरूरी नहीं कि वह नस्लवादी हो।"

मर्केल ने इस टिप्पणी की जांच की उम्मीद करते हुए कहा "यह सारी बात रंग के बारे में है और यह कहना कि बच्चे कितना काला होगा ये बकवास है।"

मेगन मर्केल ने 2018 में प्रिंस हैरी से शादी के बाद से ही अपने पिता से रिश्ता नहीं रखा है। थॉमस मर्केल अमेरिकी टीवी शोज में एक पूर्व लाइटिंग डायरेक्टर हैं, को दिल की सर्जरी के चलते शादी के कार्यक्रम से भी बाहर कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+