जब बच्चे का गर्भनाल समझ डॉक्टर ने काट डाला प्राइवेट पार्ट
साल्टिलो (मेक्सिको)। अक्सर हमें डॉक्टरों की बेरूखी और लापरवाही की बातें सुनने को मिलती हैं लेकिन कभी आपने ऐसा किस्सा नहीं सुना होगा कि डॉक्टरों को गर्भनाल और प्राईवेट पार्ट में अंतर ही ना पता चल पाये।
यह हैरतअंगेज और दर्दनाक घटना साल्टिलो (मेक्सिको) में हुई है, जहां के अस्पताल में बच्चे के जन्म के दौरान मेडिकल स्टूडेंट्स ने उम्ब्लिकल कॉर्ड (गर्भनाल) समझकर नवजात के प्राइवेट पार्ट का एक हिस्सा ही काट डाला, जिससे बच्चे की जान पर बन आयी और तो और बच्चे के साथ इतनी दर्दनाक घटना उन्होंने कर डाली है, यह बात भी उन लोगों ने बच्चे के मां-बाप से छुपाने की कोशिश की। बच्चे के जन्म के बाद जब बच्चा मां-बाप को नहीं दिया गया तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने हंगामा मचाया, तब जाकर बात सामने आयी।
असलियत जानते ही बच्चे के मां-बाप और घरवालों को तो होश ही उड़ गये, उन्हें समझ में ही नहीं आया कि क्या करें, इसके बावजूद अस्पताल प्रशासान ने बेशर्मी से अपनी बात उनके सामने रखते हुए कहा कि हां गलती हुई थी लेकिन हमने बच्चे के प्राइवेट पार्ट के कटे हिस्से को टांके लगाकर फिर से जोड़ दिया है जिसकी वजह से वो पूरी तरह से ठीक हो जायेगा।
जिसके बाद बच्चे के मां-बाप ने अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है, मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि एक तो मेरी डिलिवरी डॉक्टर की जगह मेडिकल स्टूडेंट से करवाई जिन्हें गर्भनाल और प्राईवेट पार्ट में अंतर नहीं पता, दूसरी गलती उन्होंने हमें बिना बताये बच्चे की सर्जरी कर डाली और एक टांके की जगह तीन घाव बच्चे को दे डाले हैं, वो भी लगभग दो सेंटीमीटर तक गहरे घाव।
हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर अस्पताल प्रशासन ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है, हमने मां-बाप की परमिशन लेकर ही आप्रेशन किया था। हां गर्भनाल काटते वक्त दुर्घटनावश बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर चोटें आयी थी लेकिन यह एक महज हादसा था, किसी ने कोई लापरवाही नहीं बरती है। फिलहाल मामले की तफ्तीश चल रही है।













Click it and Unblock the Notifications