रुपर्ट मर्डोक ने कहा भारत में अब तक के बेस्ट लीडर हैं पीएम नरेंद्र मोदी
न्यूयॉर्क। गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे के पहले दिन जहां 40 लीडिंग सीईओ से मुलाकात करने के अलावा अमेरिका और ब्रिटेन के लीडिंग मीडिया हाउसेज के सीईओज के साथ भी मुलाकात की। रुपर्ट मर्डोक भी इसी मुलाकात में शामिल थे। मर्डोक और पीएम मोदी के बीच हुई इस मुलाकात के बीद मीडिया मुगल और मीडिया टाइटन का खिताब हासिल कर चुके मर्डोक ने दिल खोलकर पीएम मोदी की तारीफ की।

क्या कहा मर्डोक ने
मर्डोक ने टृवीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी से मुलाकात उनके लिए एक सम्मान की तरह है। उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी आजादी के बाद अब तक के एक बेस्ट राजनेता हैं।
उनकी नीतियां भी सर्वोत्तम हैं लेकिन अभी उन्हें काफी काम करना है। मर्डोक के मुताबिक पीएम मोदी को इस जटिल देश के अंदर अपने लक्ष्यों को हासिल करने का एक कठिन काम करना है।
पीएम मोदी ने गुरुवार को मिले न्यूज कॉर्प, 21st सेंचुरी फॉक्स, सोनी, ईएसपीएन, डिस्कवरी जैसे चैनल के सीईओज के साथ मुलाकात की थी। रुपर्ट मर्डोक को भा रत में भी भी टेलीविजन की दुनिया को बदलने का श्रेय दिया जा सकता है। 90 के दशक में उनका चैनल स्टार टीवी भारत में लांच हुआ जिसने मनोरंजन के क्षेत्र को काफी हद तक बदल डाला था।












Click it and Unblock the Notifications