‘अमेरिकी मीडिया चला रही ISI का एजेंडा’, निज्जर की हत्या में 'सीक्रेट मेमो' को भारत सरकार ने किया खारिज

भारत-कनाडा तनाव के बीच हाल ही में सामने आई अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट का विदेश मंत्रालय ने खंडन किया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत ने खालिस्तानी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उत्तरी अमेरिका में स्थित वाणिज्य दूतावासों को एक सीक्रेट मेमो भेजा था।

विदेश मंत्रालय ने इसे फर्जी करार दिया और कहा कि पश्चिमी देशों में खालिस्तान समर्थकों के खतरे से निपटने के लिए इस साल अप्रैल में कोई लिखित आदेश जारी किया गया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि हम साफ करते हैं कि यह रिपोर्ट फर्जी है और पूरी तरह से मनगढ़त हैं।

mea-rejects-secret-memo

विदेश मंत्रालय का ये खंडन अमेरिकी मीडिया आउटलेट द इंटरसेप्ट की एक रिपोर्ट को लेकर आया। इस रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने एक 'गोपनीय मैमो' जारी किया था जिसमें कई खालिस्तानी नेताओं के नाम थे। इसमें हरदीप सिंह निज्जर का भी नाम शामिल था जिनकी 18 जून को कनाडा में हत्या हो गयी थी।

रविवार को द इंटरसेप्ट की रिपोर्ट पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक बयान जारी करते हुए कहा- "हम मजबूती से कहते हैं कि ये रिपोर्ट पूरी तरह फेक और मनगढंत है। ऐसा कोई मैमो जारी नहीं किया गया। ये भारत के विरूद्ध चलाए जा रहे कैंपेन का हिस्सा है। ये आउटलेट (द इंटरसेप्ट) पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी का नरैटिव फैलाने के लिए जाना जाता है। जो लोग इस तरह के फेक न्यूज को फैला रहे है, वो अपनी खुद की विश्वसनीयता खो रहे हैं।"

आपको बता दें कि इसी साल 18 जून को कनाडा के एक प्रमुख खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया था। हमले में उसकी मौत हो गई थी।

भारतीय एजेंसी एनआईए ने निज्जर को भगोड़ा घोषित किया था। बता दें, निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था और कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रमुख चेहरा था। निज्जर, खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख भी था।

निज्जर की हत्या के कुछ समय बाद कनाडाई प्रधानमंत्री मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है। ट्रूडो ने कहा कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों के पास यह मानने के कारण है कि भारत सरकार के एजेंटों ने ही निज्जर की हत्या की है। हालांकि, भारत सरकार ने पीएम ट्रूडो के इस बयान को पूरी तरह से खारिज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+