गणित के फॉर्मूले के जरिए विरोध प्रदर्शन कर रहे चीनी युवा, जानिए इस सूत्र में क्या राज छिपा है?
इस सूत्र की मदद से आइंस्टीन की गणना से अलग ब्रह्मांड की परिकल्पना की गई थी। फ्रीडमैन ने ही बताया कि ब्रह्मांड न तो स्थिर है और न ही कहीं इसका निश्चित केंद्र है। यह समय के साथ बदलता रहता है।
चीन में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए सख्त लॉकडाउन को लेकर देश के कई हिस्सों में सरकार के खिलाफ भारी प्रदर्शन शुरू हो गया है और अब हजारों-हजार लोग सड़कों पर उतर आए हैं, जो शी जिनपिंग की अत्यंत सख्त जीरो कोविड पॉलिसी का विरोध कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों का यह सिलसिला अब शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचता दिख रहा है। चीन के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान शिंघुआ विश्वविद्यालय के छात्र एक कोरे कागज पर मैथ के फॉर्मूले लहराते दिख रहे हैं।
Image- Twitter

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में छात्रों को राजनीतिक नारे लगाने के बदले गणितीय समीकरण के साथ एक बैनर लहराते हुए दिखाया गया है। कई लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर कोरोना के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन में इस गणित के फॉर्मूले का क्या मतलब है। हांगकांग में हाल ही में हुई कई प्रदर्शनों में शामिल रहे नेता नाथन लॉ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसे शेयर किया है।
हांगकांग के नेता नाथन ला ने किया शेयर
ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'एलीट स्कूल सिंघुआ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने फ्रीडमैन समीकरण के साथ विरोध किया। मुझे सच में नहीं पता कि इस समीकरण का क्या मतलब है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह उच्चारण है। यह 'फ्री मैन' (फ्री मैन यानी कि आजाद शख्स) के समान है। यह बुद्धिमत्ता के साथ व्यक्त करने का एक शानदार और रचनात्मक तरीका है।" इस तरह के अनोखे प्रदर्शन को देखकर कई यूजर्स हैरान रह गए। कई लोगों ने इसे "चीन में असाधारण, ऐतिहासिक क्षण" कहा।

फ्रीडमैन फॉर्मूला क्या है?
इंटरनेट की सहायता लेकर हमने इस फॉर्मूले के बारे में समझने की कोशिश की है। अगर आसान भाषा में बात करें तो फ्रीडमैन समीकरण भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में गणनाओं का एक समूह है जो अंतरिक्ष के विस्तार के बारें में बताता है। यह बताता है कि ब्रह्मांड में क्या है, और यह समय के साथ कैसे बदल रहा है? यदि आप जानना चाहते हैं कि ब्रह्मांड कहां से आया है और यह कहां जा रहा है, तो आपको इस फॉर्मूले की जरूरत पड़ेगी। एस्ट्रेफिजिसिस्ट एथन सीगल इस बारे में कहते हैं कि फ्रीमैन फॉर्मूला आपको भविष्यवाणी करने के योग्य बनाता है।

इस सूत्र में क्या राज छुपा है?
अगर आसान भाषा में बात करें तो फ्रीडमैन समीकरण भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में गणनाओं का एक समूह है जो अंतरिक्ष के विस्तार के बारें में बताता है। यह बताता है कि ब्रह्मांड में क्या है, और यह समय के साथ कैसे बदल रहा है? यदि आप जानना चाहते हैं कि ब्रह्मांड कहां से आया है और यह कहां जा रहा है, तो आपको इस फॉर्मूले की जरूरत पड़ेगी। एस्ट्रेफिजिसिस्ट एथन सीगल इस बारे में कहते हैं कि फ्रीमैन फॉर्मूला आपको भविष्यवाणी करने के योग्य बनाता है। अगर फ्रीमैन सूत्र की परिभाषा के आधार पर इन बैनर का अर्थ निकालें तो यही समझ आता है कि छात्र सरकार को यह बताना चाहते हैं कि सरकार चेत जाए, समय के साथ हालात बदल रहे हैं। बताते चलें कि बाकी दुनिया में इस वायरस के संक्रमण में लगाम लगी है वहीं, चीन में यह खत्म होने की जगह बढ़ता ही जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications