साउथ अफ्रीका की पार्लियामेंट में लगी भीषण आग, कई हिस्से जलकर खाक
केप टाउन, 02 जनवरी: साउथ अफ्रीका की राजधानी केप टाउन में स्थित पार्लियामेंट में रविवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी भयानक थी कि नेशनल असेंबली को पूरी तरह से खाक करके रख दिया। घटना की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि आग लगातार बढ़ रही है। राहत की बात यह है कि अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग से संसद भवन के कई हिस्से खाक
पार्लियामेंट के प्रवक्ता मोलोतो मोथापो ने बताया कि आग की लपेटों में घिरकर चैंबर जहां मेंबर बैठते थे, पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। जानकारी के मुताबिक आग पर अभी भी काबू पाया जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए करीब 35 से ज्यादा फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर मशक्कत कर रही हैं। आग लगने के कारण संसद भवन का कई हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका है। हालांकि आग लगने के कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है।
आकाश में उठ रहे धुंआ के गुब्बारें
अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने घटनास्थल पर मीडिया को बताया कि गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि किसी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि संसद परिसर के सबसे पुराने विंग में जिसे 1884 में पूरा किया गया था। इसमें लकड़ी के पैनल वाले कमरे हैं। रविवार को लगभग भारतीय समय के अनुसार 5 बजे आग लगी। जिसके बाद जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया आग विकराल होती हुई। संसद के पास आकाश में धुंआ के गुब्बारें उठते नजर आ रहे थे।
अभी लगेगा आग पर काबू पाने में वक्त
आग को बढ़ता देख बाद में लगभग 70 दमकलकर्मियों का मौके पर तैनात किया गया। यहां तक की क्रेन की मदद से पानी की बौछारे की जा रही थी, लेकिन आग भयानक पर भयानक होती जा रही थी। केप टाउन के पूर्व मेयर और वर्तमान मंत्री पेट्रीसिया डी लिले ने अलर्ट किया कि आग पर काबू पाने में अभी कई घंटे लगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications