UAE: शारजाह के 47 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, आसमान तक पहुंचीं आग की लपटें, बचाव कार्य जारी
UAE: शारजाह के 47 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, आसमान तक पहुंचीं आग की लपटें, बचाव कार्य जारी
नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शारजाह के 47 मंजिला इमारत में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। यह हादसा अल नहदा इलाके में हुआ। यूनाइडेट अरब अमीरात टाइम्स की खबर के मुताबिक अल नहदा इलाके की ऐब्को टावर इमारत में देर रात आग लगने की खबर मिली। आग की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।
Recommended Video
Sharjah की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, इसमें रहते हैं कई Indians | UAE | वनइंडिया हिंदी

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस बिल्डिंग मे आग मंगलवार देर शाम लगी। आग की लपटें में आसमान चारों से दिखाई दे रही थी और पूरा इलाका लाल दिखाई दे रहा था। बिल्डिंग में लगी आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक दमकल मशीनों को लगाया गया है। खबर लिखे जाने तक आग के कारण किसी की जान जाने की खबर नहीं मिली है। वहीं आग किस वजह से लगी, इसका पता नहीं चल सका है।












Click it and Unblock the Notifications