बांग्लादेश: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए ऊंची बिल्डिंग से कूदे लोग, दर्जनों लोगों की गई जान
बांग्लादेश के एक फैट्री में आग लगने से भयानक तबाही की आशंका है। करीब 40 लोगों की जान जा चुकी है और 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह से झुलस चुके हैं।
ढाका, जुलाई 09: बांग्लादेश में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग लगने की वजह से अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं अब तक 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह से झुलस चुके हैं। मरने वालों की तादाद में भारी इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग लगने के बाद लोग जान बचाने के लिए ऊंची बिल्डिंग से कूदने लगे, जिसमें कई लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी भी दर्जनों लोग लापता हैं, वहीं फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है।
Recommended Video

52 लोगों की गई जान
बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वो एक फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री है और भीषण आग में आग की लपटों में फंसे कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें कई श्रमिकों को फैक्ट्री के ऊची बिल्डिंग से जान बचाने के लिए नीचे कूदते हुए देखा गया है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 25 किमी (15 मील) पूर्व में एक औद्योगिक शहर रूपगंज में स्थिति कारखाने में गुरुवार को ही आग लग गई थी, जिसे 24 घंटे बाद भी बुझाया नहीं जा सका है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे रूपगंज में हाशेम फूड एंड बेवरेज फैक्ट्री में आग लग गई थी, जिसमें 52 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आग पर काबू पाने की कोशिश
बांग्लादेश के फायर ब्रिगेड विभाग के प्रवक्ता देबाशीष बर्धन ने कहा कि ''आग पर काबू पाने के बाद हम अंदर खोज और बचाव अभियान चलाएंगे। उसके बाद ही मरने वालों के वास्तविक आंकड़े की पुष्टि की जा सकती है''। चश्मदीदों के मुताबिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने के बाद ऊपरी मंजिल पर काम कर रहे लोग बुरी तरह से घबरा गये और अफरातफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद मजदूरों ने ऊपरी मंजिल से ही नीचे छलांग लगाना शुरू कर दिया, जिसमें करीब 30 लोग बुरी तरह से घायल हो चुके हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चारों तरफ मातम
रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने के बाद हर तरफ चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया था और पीड़ितों को लगातार एंबुलेंस अस्पताल लेकर जा रही थी। पहले पुलिस की टीम ने मरने वालों की सख्या सिर्फ तीन कही थी, लेकिन जब फायर ब्रिगेड की टीम फैक्ट्री के अंदर पहुंची, तो अंदर का नजारा दिल दहलाने वाला था। अंदर दर्जनों लोग की लाश जली हुई मिली। ढाका दमकल विभाग के प्रमुख दीनू मोनी शर्मा ने कहा कि अत्यधिक ज्वलनशील रसायन और प्लास्टिक फैक्ट्री के अंदर भारी तादाद में जमा था और उसी वजह से आग काफी तेजी से फैल गई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)












Click it and Unblock the Notifications