अमेरिका: बाल्टीमोर में गैस पाइप लाइन में धमाका, 1 की मौत, मलवे में कई फंसे
वॉशिंगटन। अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में सोमवार को सुबह एक तीन मंजिला घर की गैस पाइप लाइन में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में घर पूरी तरह तबाह हो गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए हैं। जबकि एक शख्स के घर के मलवे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचावकर्मी घटनास्थल पर हैं और मलबे में से लोगों को निकाल रहे हैं।

मैरीलैंड के बाल्टिमोर में लैबरिंथ ऐंड रीस्टर्सटाउन रोड पर सोमवार सुबह स्थानीय समय के अनुसार 10 बजे एक भयानक धमाका हुआ। इस धमाके की चपेट में कम से कम तीन घर आए हैं जिनके मलबे में अभी भी लोग फंसे हुए हैं। एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। विस्फोट के चलते आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है और दूर के कई घरों की खिड़कियां भी टूट गई हैं।
करीब 3 दर्जन फायरफाइटर मौके पर पहुंचे और मलबे से लोगों को निकालना शुरू किया। विस्फोट की चपेट में आए दो घरों के लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। राहत और बचावकर्मी घटनास्थल पर हैं और मलबे में से लोगों को निकाल रहे हैं। अभी तक यह साफ नहीं है कि कितने लोग इसके नीचे दबे हैं।












Click it and Unblock the Notifications