इंटरव्यू के दौरान नवाज शरीफ की बेटी का सूखा गला, मरियम पी रही थीं बार बार पानी, अड़ा रहा पत्रकार, देखिए
मरियम नवाज, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भतीजी हैं। मरियम नवाज के ऊपर भी भ्रष्टाचार के दर्जनों आरोप हैं और उनके चुनाव लड़ने पर 6 साल की रोक लगी हुई है।

Maryam Nawaz Leak Interview: पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसको लेकर दावा किया गया है, कि ये इंटरव्यू लीक किया गया है।
मरियम नवाज ये इंटरव्यू पाकिस्तान के एंटी-स्टैब्लिशमेंट माने जाने वाले पत्रकार मंसूर अली खान को दे रही थीं, जो अपनी बेबाक पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं।
इंटरव्यू के दौरान मरियम नवाज बार बार असहज होती नजर आ रही हैं, वो बार बार पानी पी रही हैं और उन्हें कोई जवाब नहीं सूझ रहा है।
मरियम नवाज का गला सुखाने वाला इंटरव्यू
इंटरव्यू का जो वीडिय वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है, कि मरियम नवाज कैमरे को ऑफ करने के लिए कह रही हैं।
मरियम नवाज कह रही हैं, कि अभी इंटरव्यू रिकॉर्ड मत कीजिए, पहले मैं सवाल सुन लूं।
पत्रकार मंसूर अली खान मरियम नवाज से पूछ रहे हैं, कि आपके पास बीएमडब्ल्यू गाड़ी थी, जिसे आपने यूएई की रॉयल फैमिली से ली थी, जिसपर मरियम उनसे सबूत दिखाने के लिए कहती हैं, जिसपर पत्रकार मंसूर उन्हें जेआईटी (ज्वाइंट इन्वेस्टिगेटिव टीम) की रिपोर्ट का हवाला देते हैं।
मंसूर अली खान कहते हैं, कि जेआईटी की रिपोर्ट में कहा गया है, कि आपके इनकम टैक्स रिटर्न्स के अंदर इस चीज को स्वीकार किया गया है। जिसपर मरियम नवाज कहती हैं, कि उन्हें इसपर कुछ नहीं पता है।
पत्रकार मंसूर आगे पूछते हैं, कि क्या आपके पास कभी बीएमडब्ल्यू गाड़ी नहीं थी? तो मरियम नवाज ना में सिर हिलाती हैं। मरियम नवाज को इस दौरान गिलास से पानी पीते हुए देखा जा सकता है।
दरअसल, ये मामला है मरियम नवाज को साल 2009-10 के दौरान यूएई के शाही परिवार से मिले बीएमडब्लू गाड़ी को लेकर। मरियम नवाज पर आरोप है, कि यूएई की शाही परिवार से जो गाड़ी उन्हें गिफ्ट में मिली थी, उसकी कीमत एक करोड़ के करीब है। लेकिन, मरियम नवाज ने एक साल के बाद उस गाड़ी को 2 करोड़ रुपये में बेच दिया।
जबकि, कानून के मुताबिक मरियम नवाज को गिफ्ट में मिली वो गाड़ी तोशाखाना में जमा करवा देना चाहिए था, जिस मामले में इमरान खान फंसे हैं और चुनाव आयोग उनके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा चुका है।
बार बार कैमरा बंद करने की बात
मरियम नवाज, मंसूर अली खान की सवाल से काफी असहज हो जाती हैं और पूछती हैं, क्या इंटरव्यू रिकॉर्ड तो नहीं हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है, कि मरियम नवाज पूछ रही हैं, कि 'क्या ये वीडियो रिकॉर्ड तो नहीं हो रहा है? बंद कर दें जरा प्लीज...।'
इंटरव्यू में मरियम नवाज को ये कहते हुए सुना जा सकता है, कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं थी और वो जानकारी जुटाकर फिर इसके बारे में जवाब देंगी। वहीं, मरियम आगे कहती हैं, कि उनके पास बीएमडब्ल्यू गाड़ी कभी थी ही नहीं।
जबकि, एंकर बार बार सबूतों का हवाला देते हुए पूछ रहे हैं, कि उनके परिवार ने उस गाड़ी के बारे में अपनी संपत्ति के दस्तावेजों में जिक्र किया हुआ है।
इंटरव्यू में आगे एंकर मंसूर अली खान पूछते हैं, कि जेआईटी की रिपोर्ट में कहा गया है, कि आपको तकरीबन 3 करोड़ रुपये के गिफ्ट्स मिले हैं, तो मरियम नवाज उनसे कहती हैं, कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
वहीं, इंटरव्यू में एक बार फिर से मरियम नवाज को कैमरा बंद करने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर मरियम नवाज का ये इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है।
आपको बता दें, कि एंकर पर आरोप लग रहे हैं, उन्होंने इंटरव्यू को काट-छांटकर प्रसारित किया है। हालांकि, एंकर मंसूर ने क्लिप वायरल होने पर सफाई दी है।
वायरल क्लिप को लेकर एंकर ने क्या कहा?
वहीं, वायरल क्लिप को लेकर मरियम नवाज का इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार मंसूरी अली ने अपने वीडियो ब्लॉग में कहा है, कि ये इंटरव्यू करीब एक महीने पुराना है, जिसके क्लिप्स अब वायरल हो रहे हैं।
एंकर मंसूर अली ने कहा, कि 'इंटरव्यू देने वाले पर निर्भर करता है, कि वो इंटरव्यू देना चाहता है या नहीं।' और मरियम पर निर्भर करता था, कि वो मुझे इंटरव्यू देना चाहती हैं या नहीं।
एंकर मंसूर अली ने कहा ने कहा, कि मरियम नवाज का ये इंटरव्यू करीब एक घंटे 20 मिनट का हुआ है। लेकिन, टीवी चैनल पर करीब 35 से 36 मिनट का इंटरव्यू प्रसारित किया जाता है। लिहाजा इंटरव्यू के कई हिस्से को हटा दिया गया।
एंकर मंसूर अली ने कहा, कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और उन्होंने अपने इंटरव्यू में एथिक्स का पालन किया है।












Click it and Unblock the Notifications