Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी, वॉरेन बफेट को भी पीछे छोड़ा

नई दिल्‍ली। फेसबुक के सह संस्‍थापक मार्क जकरबर्ग अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक, जकरबर्ग ने वॉरेन बफेट को भी पीछे छोड़ दिया है। वॉरेन बफेट दुनिया के सबसे कामयाब निवेशक हैं। उन्होंने कंपनियों के शेयरों में निवेश कर बेशुमार कमाई की है। उनकी कंपनी का नाम बर्कशायर हैथवे है। नए इंडेक्‍स के हिसाब से अब सिर्फ दो ही शख्‍स मार्क जकरबर्ग से आगे हैं- ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स।

मार्क जकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी

फेसबुक के शेयरों में शुक्रवार को 2. 4 फीसदी के इजाफे के चलते जकरबर्ग की संपत्ति में बढ़ी है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक, 34 साल के जकरबर्ग की संपत्ति वॉरेन बफेट से 2536.4 करोड़ रुपए ज्यादा हो गई है। वर्तमान में जकरबर्ग की कुल संपत्ति 8160 करोड़ डॉलर (5.55 लाख करोड़ रुपए) है।

ब्लूमबर्ग इंडेक्स में एक और चौंकाने वाली बात जो सामने आई है, वह यह है कि टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों की संपत्ति 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है, जो किसी भी अन्य क्षेत्र से अधिक है।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में डाटा लीक मामला सामने आने के बाद फेसबुक के शेयर 15 फीसदी से ज्यादा टूट गए थे। इसके चलते अमीरों की लिस्ट में उनकी पोजीशन लुढ़क कर सातवें नंबर पर आ गई थी। हालांकि बाद में फेसबुक ने डेटा लीक को लेकर कड़े कदम उठाने की बात कही थी, जिससे निवेशकों का उस पर दोबारा भरोसा बढ़ा और अब उसके शेयरों में अच्‍छा-खासा उछाल देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+