एलन मस्क और जुकरबर्ग के बीच टक्कर, मेटा सीईओ ने पूछा- लड़ने कहां आना है? मस्क ने भेजा लोकेशन

सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज के बीच जुबानी जंग कोई नई बात नहीं है। इसमें चर्चित हस्तियां एक दूसरे को चैलेंज देते रहते हैं। हालांकि इस बार स्थिति ऐसी बन रही है कि संभवतः हम दुनिया के दो रईसों को अखाड़े में भिड़ते हुए देख सकते हैं।

ताजा खबर ये है कि मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने दुनिया के सबसे रईस सख्स और ट्विटर बॉस एलन मस्क का केज फाइट चैलेंज स्वीकार कर लिया है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर मार्क जुकरबर्ग ने एलन मस्क से इस फाइट की जगह बताने को कहा।

Zuckerberg vs Musk

इंस्टाग्राम पर एलन मस्क के हालिया ट्वीट का जवाब देते हुए जुरकबर्ग ने कहा, 'सेंड मी लोकेशन।' यानी मुझे केज फाइट की लोकेशन भेजें। इसके बाद एलन मस्क ने दो शब्दों में इसका जवाब दिया: 'वेगास ऑक्टागन।'

आपको बता दें कि कुछ समय पहले मेटा ने ट्विटर जैसा प्लेटफॉर्म 'थ्रेड' लॉन्च करने की बात कही थी। अब एलन मस्क को ट्विटर खरीदे महज एक साल हुए थे। उनके ऐप को टक्कर देने कोई और सोशल मीडिया ऐप आए ये वे कैसे बर्दाश्त करते!

इसी बीच डेली मेल ने मेटा के ट्विटर जैसा प्लेटफॉर्म लाने से जुड़ी एक रिपोर्ट पब्लिश कर दी। इसकी हेडलाइन थी- 'मार्क जुकरबर्ग मास्टरप्लान टु किल ऑफ ट्विटर रिवील्ड।

'ALX नाम के ट्विटर यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया था। इस स्क्रीनशॉट पर रिएक्ट करते हुए एलन मस्क ने जुकरबर्ग को चिढ़ाने के लिए 'ज़क माई 👅' लिख दिया।

मस्‍क ने व्‍यंग्‍यात्‍मक लहजे में कहा, "मुझे यकीन है कि दुनिया बिना किसी अन्य विकल्प के केवल जुक के अधीन होने का इंतजार नहीं कर सकती।"

इसके बाद मारियो नाफवाल नाम के एक ट्विटर हैंडल से जुकरबर्ग के नए प्लेटफॉर्म से जुड़ी और डीटेल्स शेयर की गई। इसमें कहा गया कि मेटा वही कंपनी है जिसने स्नैपचैट, टिकटॉक, स्टम्बलअपॉन, फोरस्क्वेयर, बेरियल और क्लबहाउस की कॉपी की है ऐसे में ट्विटर को मेटा से सावधान रहना चाहिए।

रिप्लाई में [email protected] नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा- "मैंने सुना है कि वह अब जू-जित्सु कर रहे हैं। जू-जित्सु एक ब्राजीली डिफेंस मार्शल आर्ट और कॉम्बैट खेल है जो हाथापाई, जमीनी लड़ाई और सबमिशन होल्ड पर आधारित है।

जवाब में मस्क ने लिखा- अगर वह तैयार है तो मैं भी केज फाइट के लिए तैयार हूं। इसके बाद ही मार्क ने इंस्टा पर रिएक्ट किया- सेंड मी लोकेशन। मस्क ने कहा: 'वेगास ऑक्टागन।"

Mark Zuckerberg vs Elon Musk

एलन मस्क के बारे में हमें अधिक नहीं पता लेकिन मार्क जुकरबर्ग के बारे में हम जितना जानते हैं, उनके पास अच्छा खासा फाइटिंग का अनुभव है। सितंबर, 2021 में अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप में अपने डेब्यू से पहले ही उन्होंने अपने ट्रेनिंग पार्टनर खाई वू जिसे द शैडो कहते थे, उनसे फाइट की थी

बीते साल मई 2022 में ही मार्क जुकरबर्ग ने जू-जित्सु टूर्नामेंट में मेडल जीता था। इस टूर्नामेंट के लाइटवेट डिवीजन में जुकरबर्ग ने फाइट की थी। जाहिर है अगर ये फाइट होती है तो मस्क मुश्किल नहीं बेहद मुश्किल स्थिति का सामना कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+