Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूसी कब्जे वाले लिसिचांस्क शहर पर किया हमला, 28 की मौत, कई घायल

रूस और यूक्रेन के बीच जंग के 24 फरवरी को 2 साल पूरे हो जाएंगे। अभी तक नहीं पता चल पाया है कि ये जंग कब समाप्त होगा। इस बीच रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने लिसिचांस्क में एक बेकरी और रेस्त्रां पर हमला किया है जिसमें 28 लोग मारे गए हैं।

लिसिचांस्क यूक्रेन का शहर जो फिलहाल रूस के नियंत्रण में है। रॉयटर्स की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि इस हमले में 28 लोग मारे गए हैं जिनमें 9 महिलाएं हैं। इसके अलावा मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, चार अन्य लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

-shelling-hit-a-bakery-in-russian-occupied-ukraine

स्थानीय नेता लियोनिद पासेचनिक ने टेलीग्राम पर कहा कि हमले के वक्त बेकरी में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवा द्वारा 10 अन्य लोगों को मलबे से बचाया गया और अन्य लोगों की खोज की जा रही है।

फिलहाल, इस घटना को लेकर यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। हालांकि यूक्रेन का दावा है कि रूस द्वारा जानबूझकर नागरिकों पर अंधाधुंध बमबारी के विपरीत, वह केवल सैन्य स्थलों पर हमला करता है।

इस हमले से जुड़े वीडियो को रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने साझा भी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि आपातकालीन कर्मचारियों द्वारा खून से लथपथ दो लोगों को स्ट्रेचर पर उठाकर ले जाया जा रहा है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की है। साथ ही कहा है कि पश्चिम को यह सोचना चाहिए कि वह आम नागरिकों को मारने में यूक्रेन की मदद क्यों कर रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि हमले के समय इमारत में दर्जनों नागरिक थे।

प्रवक्ता जखारोवा ने कहा कि इस हमले में पश्चिमी हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। रूसी-नियंत्रित लुहान्स्क सूचना केंद्र ने कहा कि यूक्रेन ने अमेरिका द्वारा आपूर्ति किए गए हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) का इस्तेमाल करके बेकरी पर गोलाबारी की।

वहीं, यूक्रेन के सुमी क्षेत्र के सैन्य प्रशासन ने रविवार को कहा कि रूसी सेना ने एक दिन पहले 16 अलग-अलग हमलों में इस क्षेत्र पर गोलाबारी की थी। हमले में युनाकिव्का, बिलोपिलिया, क्रास्नोपिलिया, वेलिका पायसारिव्का और एस्मान के सीमावर्ती इलाके शामिल थे। इस दौरान 9 ड्रोंनों को मार गिराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+