चीन में एक सरफिरे ने प्ले स्कूल में घुसकर किया लोगों पर चाकूओं से हमला, 6 की मौत
चीन में अभी-अभी एक बड़ा हादसा हुआ है। चीन के गुआंगदोंग प्रांत में चाकू से किए हमले में छह लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है।
हमला सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार 7 बजकर 40 मिनट पर हुआ है। इसमें एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। ये हमला गुआंगदोंग प्रांत के एक प्ले स्कूल में हुआ है। पीड़ितों में एक शिक्षक, दो माता-पिता और तीन बच्चे शामिल हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस का कहना है कि इस मामले का जिम्मेदार वू नामक का एक 25 साल का युवक है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया किया गया है। पुलिस हमले के कारणों का जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने दावा किया है कि ये हमला जानबूझकर किया गया है। पुलिस ने अभी पीड़ितों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है पर। चीन में हिंसक अपराध अपेक्षाकृत दुर्लभ है, लेकिन देश में हाल के वर्षों में चाकू से हमले की घटनाएं देखी गई हैं, जिनमें से कई स्कूल में भी हुई हैं।
पिछले साल अगस्त में, एक हमलावर ने दक्षिण-पूर्वी जियांग्शी प्रांत में एक किंडरगार्टन पर हमला किया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। इससे पहले अप्रैल 2021 में, बेइलियू शहर में सामूहिक चाकूबाजी के दौरान 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।
अक्टूबर 2018 में, दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग में एक किंडरगार्टन में चाकू से किए गए हमले में 14 बच्चे घायल हो गए थे। इससे पहले बीजिंग में मार्च 2016 में चीन में एक सरफिरे व्यक्ति ने स्कूल के बाहर 10 बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया और बाद में खुद को भी चाकू मारकर खुदकुशी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications