मछली पकड़ने वाली नाव में इटली जा रहे थे 750 प्रवासी, ग्रीस के समंदर में पलटी बोट, अब तक 79 शव मिले

इस बचाव अभियान में 6 तट रक्षक पोत, 1 नौसेना जहाज़, 1 सैन्य परिवहन विमान, वायु सेना का 1 हेलीकॉप्टर, कई निजी विमान और यूरोपीय संघ सीमा सुरक्षा एजेंसी, फ्रोंटेक्स का एक ड्रोन लगे हुए हैं।

दक्षिणी ग्रीस के तट पर दर्जनों प्रवासियों को ले जा रही एक मछली पकड़ने वाली नाव पलट गई। इसमें 79 प्रवासी लोगों की समंदर में डूबने से मौत हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

अधिकारियों ने कहा कि ग्रीस के दक्षिणी पेलोपोनिस इलाके से लगभग 75 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में ये घटना हुई है। इसके लिए इलाके में एक बड़ा खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है।

coast of southern Greece

Image: Representational

इस अभियान में 6 तट रक्षक पोत, 1 नौसेना जहाज़, 1 सैन्य परिवहन विमान, वायु सेना का 1 हेलीकॉप्टर, कई निजी विमान और यूरोपीय संघ सीमा सुरक्षा एजेंसी, फ्रोंटेक्स का एक ड्रोन लगे हुए हैं।

रात में हुई इस घटना के बाद से अब तक 104 लोगों को बचाया जा चुका है। अब तक 79 शव बरामद हो चुके हैं। यूनानी तट रक्षक ने कहा कि यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि और कितने लोग लापता हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह नाव पूर्वी लीबिया से रवाना हुई थी और इटली जा रही थी। इतालवी तट रक्षक ने मंगलवार को ग्रीक अधिकारियों को इस पोत के बारे में बताया था। ग्रीस के कोस्ट गार्ड का कहना था कि यूरोपीय यूनियन के बॉर्डर पर एक विमान ने समुद्र में डूबते नाव को देखा।

नाव में सवार किसी भी व्यक्ति ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। अधिकारियों ने बताया कि नाव पर सभी प्रवासी सवार थे और यह अब तक की ग्रीस में सबसे बड़ी प्रवासी त्रासदी है।

आपको बता दें कि ग्रीस के तट पर होने वाली इस तरह की घटनाएं अब बेहद आम हो गई हैं। अफ्रीकी और मध्य पूर्व के युद्धग्रस्त देशों से लोग बेहतर जीवन की तलाश में अवैध तरीके से यूरोपीय देशों में प्रवेश की कोशिश करते हैं।

कई बार खतरनाक रास्ता होने की वजह से हादसे होते हैं तो कई बार जरूरत से ज्यादा संख्या में नाव पर लोगों के सवार हो जाने के कारण नाव हादसे का शिकार हो जाती है।

इसी साल फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह में प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से नवजात समेत 61 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा इटली के तटीय क्षेत्र कालब्रिया तट के पास समुद्री तूफान में नाव के चट्टान से टकराने के कारण हुआ था।

इस नाव में भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लोग सवार थे। इस दुर्घटना में 80 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+