इजराइल के तेल अवीव में आतंकी हमला, 2 की मौत, 8 घायल
तेल अवीव, 08 अप्रैल। इजराइल के तेल अवीव शहर में गुरुवार रात को हुई गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबि 8 लोगों को गंभीर चोट आई है। इस गोलीबारी के बाद घायलों को पास के इचिलोव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमे से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता एली लेवी ने बताया कि यह गोलीबारी आतंकी हमला है, जोकि डाइजेनगऑफ स्ट्रीट पर कई जगहों पर हुई है। यह स्ट्रीट काफी व्यस्त रहती है, जहां कई कैफे और बार हैं। यही वजह है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।

वहीं इस हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा कि यह काफी चुनौतीपूर्ण रात थी, मैं उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करते हैं जिनके करीबियों ने अपनी जान गंवाई है, मैं घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं। सेक्युरिटी फोर्सेज आतंकियों को पकड़ने के लिए हर संभव छापेमारी कर रही हैं। ये आतंकी जहां भी हैं, हम उन्हें पकड़ लेंगे। जिन लोगों ने इन लोगों की मदद की है, उन्हे इसकी कीमत चुकानी होगी। पुलिस के अनुसार आतंकी की धरपकड़ के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
इस आतंकी हमले पर अमेरिका ने भी दुख जाहिर किया है। विदेश मंत्री एंटनी एंटनी ब्लिंकन ने कहा अमेरिका एक बार फिर से इसराइल के लोगों के साथ है। इस हमले में दो लोगों की जान गई है, कई लोग घायल हुए हैं। हम इस हमले को करीबी से देख रहे हैं, हम इजराइल की सरकार के संपर्क में हैं और उनके साथ इस मुश्किल समय में खड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications