ठंडी फ्राइस देने के चलते युवक ने मैकडोनल्ड कर्मचारी को मारी गोली
न्यूयॉर्क, 04 अगस्त। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक व्यक्ति ने मैकडोनल्ड के कर्मचारी को इसलिए कथित रूप से गोली मार दी क्योंकि उसने उसे ठंडी फ्राइस दी ती। पुलिस ने बताया कि माइकल मोर्गन (20) नाम के व्यक्ति ने 23 साल के मैकडोनल्ड के कर्मचारी को ब्रुकलिन में सोमवार की शाम गोली मार दी। पीड़ित की हालत गंभीर है,उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार यह पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब 40 साल की महिला ने ठंडी फ्राइस की शिकायत की। जिसके बाद महिला ने अपने बेटे मोर्गन को वीडियो कॉल किया तो वह गुस्से में मैकडोनल्ड के स्टोर पहुंचा और कर्मचारी से उसकी बहस शुरू हो गई। जिसके बाद मोर्गन ने कर्मचारी को गोली मार दी।
आरोपी को पूर्व में कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। मोर्गन पर गलत तरह से हथियार रखने का भी केस दर्ज किया गया है। पिछले साल न्यूयॉर्क में गोलीबारी के 1051 मामले सामने आए थे, हालांकि इस साल कुछ मामले जरूर कम हुए हैं और यह संख्या 988 पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में 100 व्यक्तियों पर 120 बंदूक हैं। 2020 में 45000 लोगों की गोलीबारी में हो चुकी है, जिसमे से तकरीबन आधे लोगों ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।