8 साल की बच्ची को प्राइवेट पार्ट की फोटो भेज 'गंदा काम' करने को कहा, हुआ ये हाल
लंदन। छोटी बच्चियों के साथ होने वाले यौन अपराधों में इजाफा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि हर देश में हुआ है। ताजा मामला इंग्लैंड में सामने आया है। यहां कि न्यू कैसल शहर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसपर जो आरोप है वो जानकर यकीन मानिए आप सन्न रह जाएंगे। उसने आठ साल की बच्ची को अपने प्राइवेट पार्ट की फोटो भेजकर मास्टरबेट (हस्तमैथुन) करने के लिए कहा था। गिरफ्तार शख्स की उम्र तीस साल है। बच्चों को यौन उत्पीड़न से बचाने वाले एक संगठन ने इस व्यक्ति को पकड़वाया है, जो मासूम बच्चों को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता था।

सोशल मीडिया पर सक्रिय है एक ग्रुप जो रखता है ऐसी चीजों का हिसाब-किताब
सोशल मीडिया पर ऐसे कई ग्रुप एक्टिव हैं जो चाइल्ड सेक्स में संलिप्त लोगों को पकड़वाने का काम करते हैं। लंदन के एक ऐसे ही ग्रुप ने लायला नाम से फर्जी आईडी बनाकर ऐसी ही एक साइट में लॉग इन किया, जिस पर चाइल्ड सेक्स में संलिप्त लोग सक्रिय रहते हैं। लायला ने अपनी उम्र आठ साल बताई थी। लायला की आईडी में 31 साल के डेनियल स्लोन ने रुचि दिखाई और उससे बातचीत करनी शुरू कर दी। डेनियल ने लायला को आपत्तिजनक चित्र और ग्राफिक्स भेजने शुरू कर दिए।

ग्रुप ने डेनियन को भांप लिया और बात जारी रखी
लायला ने डेनियल का मकसद भांप लिया और उससे बातचीत जारी रखी। डेनियल लायला की उम्र आठ साल जानते हुए भी उसे अश्लील चित्र भेज रहा था। उसने जनवरी में लायला से संपर्क किया था। उसने लायला को अपने प्राइवेट पार्ट्स की फोटो भी भेजी। उसने लायला को फोटो देखकर मास्टरबेट करने के लिए भी उकसाया। डेनियल ने यह भी कहा कि ये बातें वो अपने मम्मी-पापा से साझा न करे। बाद में लायला ने डेनियल से मिलने आने को कहा।

मिलने पहुंचा और पुलिस ने पकड़ लिया
जब डेनियल लायला से मिलने के लिए पहुंचा तो उसकी मुलाकात डेनियल की बजाय ग्रुप और पुलिस से हुई। गिरफ्तार होने से पहले डेनियल ने ग्रुप के सदस्य को लात भी मारी। डेनियल को न्यू कैसल टाउन पुलिस ने 2004 में मारपीट के मामले में जेल भेजा था। उसे सात साल कैद की सजा सुनाई गई थी। ताजा मामले की सुनवाई करते हुए जज सारा मिलेट ने कहा कि डेनियल जैसे लोग समाज के लिए खतरा हैं। उसे 10 साल की सजा हुई है।












Click it and Unblock the Notifications