इंस्टा पर महिला पायलट का फोटो देख किया प्रपोज, उधर से आया युवती के पति का रिप्लाई

Recommended Video

    Instagram पर Female Pilot से हुआ प्यार, Propose किया तो Husband ने दिया Reply | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर किसी की तस्वीर देख अक्सर लोग फ्लर्ट करने लगते हैं और कई बार प्रपोज भी कर देते हैं लेकिन कभी-कभी ये उल्टा भी पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। एक युवक ने महिला पायलट का फोटो इंस्टाग्राम पर देखा और उससे शादी करने का प्रस्ताव रख दिया लेकिन मजेदार वाकया तब हुआ जब उसे महिला नहीं उसके पति का रिप्लाई मिला और वो भी काफी मजेदार अंदाज में।

     इंस्टाग्राम पर देखी लड़की की तस्वीर

    इंस्टाग्राम पर देखी लड़की की तस्वीर

    सहिर खान नाम के इस लड़के ने महिला पायलट का फोटो देखा। लड़के को डच पायलट एसर अक्सन से अपने प्यार का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जाहिर कर दिया और उसे प्रपोज कर दिया। जिसके बाद जो हुआ वो शायद उसने कभी नहीं सोचा होगा, उसे मिला पायलट के पति का जवाब।

    कुछ ऐसे किया प्रपोज

    कुछ ऐसे किया प्रपोज

    एसर अक्सन नाम की इस पायलट को साहिर खान ने प्रपोज करते हुए लिखा, 'मुझसे शादी करोगी? वादा करता हूं कि मैं मरने तक तुम्हारे साथ रहूंगा. हमेशा तुम्हें खुश रखूंगा. तुम्हें खुश रखने के लिए खूब पैसा कमाऊंगा. पूरी दुनिया में तुम मेरी और सिर्फ मेरी हो. प्लीज, मुझसे शादी कर लो.'

    पति ने पढ़ लिया पैसा

    पति ने पढ़ लिया पैसा

    मैसेज पायलट एसर अक्सन ने नहीं बल्कि उनके पति ने पढ़ लिया. जिसके बाद उन्होंने लिखा- वाह साब, बहुत प्रेरणादायक। साहिर ने ये मैसेज पढ़ा और लिखा- 'माय गॉड, मुझे माफ करना. तुम बहुत खुशकिसमत हो.' साहिर ने इसके बाद एसर अक्सन को टैग करके पूछा कि क्या उसकी कोई बहन है? एसर ने जवाब दिया, साहिर खान मेरे पति तुम्हारी मदद कर देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+