जर्मनी के हैंबर्ग एयरपोर्ट पर गोलीबारी, विमानों का संचालन रुका
जर्मनी के हैंबर्ग एयरपोर्ट पर एक हथियार बंद व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर पहुंच गया और गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद यहां सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति को टर्मनिल 1 में हथियार के साथ अपनी कार में देखा गया।
वह सिक्योरिटी बैरियर को पार करके एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस एरिया में पहुंच गया और गोलीबारी शुरू कर दी। हमलावर की कार में दो बच्चे भी बैठे थे। एयरपोर्ट की वेबसाइट की ओर से कहा गया कि एयरपोर्ट पर सभी विमानों के संचालन को रोक दिया गया। सभी प्रभावित लोग सीधे एयरलाइन को संपर्क कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार हमलावर शाम तकरीबन 8 बजे गेट से अंदर घुसा और सीधा एयरपोर्ट एप्रॉन तक कार चलाता चला गया, जहां पर विमान खड़े होते हैं,उनके सामान को उतारा जाता है, फ्यूल भरा जाता है।
फिलहाल यहा पर बड़ा पुलिस ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस ने बताया कि हम मौके पर आपात सेवाओं के साथ मौजूद हैं। हम मान रहे हैं कि यहां पर बंधक की स्थिति है।
पुलिस ने कहा कि फिलहाल कोई घायल नहीं है, लेकिन एयरपोर्ट की ओर से ऐलान किया गया है कि सभी विमानों की उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि इस हमले की वजह से 27 विमान प्रभावित हुए हैं।
फायरिंग शॉट्स के बाद हमलावर ने दो जलती हुई बोतल गाड़ी से फेकी। हमलावर को जबतक पुलिस पकड़ पाती उसकी पत्नी ने पुलिस को फोन करके कहा कि उसका पति बच्चों के साथ एयरपोर्ट पहुंचा है। महिला ने दावा किया कि बच्चों को उसने किडनैप किया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने एयरपोर्ट के पास दो राउंड फायरिंग की है।












Click it and Unblock the Notifications