जीन्स की वजह से बची शख्स की जान, समुद्र की तेज लहरों के बीच बिताए तीन घंटे
नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में न्यूजीलैंड के तट से 20 मील दूर फंसे एक जर्मन व्यक्ति ने अपनी जीन्स की मदद से तीन घंटे से अधिक समय तक खुद को पानी में जिंदा रखा है। खबरों के मुताबिक, एक नाव दुर्घटना ने 30 वर्षीय अर्ने मुर्क समुंद्र में चले गए लेकिन अपने जीन्स की मदद से तीन घंटे से भी अधिक समय तक समुंद्र में तैरते रहे। बता दें कि यह घटना तब घटी जब वह अपने भाई के साथ ऑकलैंड से ब्राजील तक नौका बिहार कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के बाद भाई ने उसने बाहर निकालने का एक प्रयास जरूर किया था लेकिन तेज बहाव की वजह से सफलता नहीं मिल सकी। जब यह घटना उसके साथ घटी तो वो न्यू यार्क के पूर्वी तट पर तोलागा बे से मुर्क 20 मील की दूरी पर था जब वो समुंद्र में गिरा। लेकिन हैरानी की बात तो ये रही कि वो अपने जीन्स को ही तैरने का सहारा बना लिया और काफी देर तक समुंद्र की तेज लहरों का सामना करने में कामयाब रहा। हालांकि तब तक बचाव दल को इसकी सूचना दी गई और फिर तीन घंटे के बाद मुर्क को बाहर निकाला गया। समुंद्र से रेस्क्यू किए जाने के बाद मुर्क ने कहा कि सौभाग्य से में जीन्स के साथ तैरना जानता था, बगैर जीन्स के मैं आय यहां नहीं रहता। ये वास्तव में मुझे बचाने वाली चीज थी।
एक अखबार कि दिए इंटरव्यू में मुर्क ने कहा कि मैंने इसे कई साल पहले देखा और फिर मैंने सोचा था कि अगर मैं कभी भी जीवन में बिना लाइफ जैकेट के ओवरबोर्ड जाता हूं तो ऐसा ही करूंगा। उसने यह भी बताया कि उसने जीन्स के साथ किस तरह से खुद को बचाया। उसने कहा कि सबसे पहले उसने अपनी जीन्स निकाली और एक लंबी सांस ली और जीन्स के अंत में गांठे बनाई और फिर उसे सांस से फुलाया दिया। जिसके बाद वो ट्यूब का काम करने लगा और मुझे पानी के भीतर एक कामचलाऊ चीज मिल गई। मुर्क को रेस्क्यू करने का एक वीडियो भी सामने आया है।
यह भी पढ़ें- जू में बाड़े पर चढ़ सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थी महिला, जगुआर ने कर दिया हमला












Click it and Unblock the Notifications