जू में बाड़े पर चढ़ सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थी महिला, जगुआर ने कर दिया हमला
अरीजोना। अमेरिका के एरीजोना में एक महिला जगुआर के हमले में घायल हो गई। महिला पर जगुआर ने उस वक्त हमला किया जब वो चिड़ियाघर में उसके बाड़े पर चढ़कर सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थी। महिला जगुआर के करीब जाकर सेल्फी लेना चाहती थी, जिस पर जगुआर गुस्सा में उस पर झपट पड़ी।

सेल्फी लेते-लेते पहुंची करीब
एरीजोना के लिचफील्ड वाइल्डलाइफ पार्क के प्रवक्ता ने बताया है कि ये घटना शनिवार की है। महिला की पहचान को छुपाते हुए उन्होंने कहा कि करीब 30 साल की ये महिला जू के बाड़े पर चढ़कर मादा जगुआर के साथ सेल्फी खींचना चाहती थी। इस कोशिश में वो जगुआर के काफी करीब पहुंच गई।

महिला को आई काफी चोट
जू की ओर से जानकारी दी गई है कि महिला को जगुआर के हमले में काफी चोट आई है। उसकी बांह और पैर पर चोट है, उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने कहा है कि महिला का इलाज चल रहा है और खतरे जैसी कोई बात नहीं है।

जगुआर ने पंजों से पकड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेल्फी लेते हुए महिला बाड़े के करीब चली गई तो जगुआर ने पंजों से उसको पकड़ लिया। महिला मदद के लिए चिल्लाई तो कुछ लोगों ने बोतलें फेंककर उसे रोकने की कोशिश की। इस पर जगुआर बोतल की तरफ लपकी। इस पर कर्मचारियों ने महिला को बाड़े से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा।
-
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications